Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज फिल्मों की रिलीज, सितारों के बयान और कानूनी मामलों से जुड़ी कई खबरें चर्चा में हैं। भारत की ऑस्कर एंट्री मराठी फिल्म ‘गोंधल’ 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। काजोल ने ‘कुछ कुछ होता है’ की अंजलि वाले अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। इमरान खान को लेकर पायल रोहतगी के बयान ने भी ध्यान खींचा। विद्या बालन ने एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक न बन पाने पर बात की। इसके अलावा हनी सिंह, ईशा मालवीय, यामी गौतम, ‘रामायण’, रणबीर कपूर और कृति सेनन से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में हैं।
जामनगर में अंबानी परिवार के आंगन में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगना जारी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे कि सनाया कपूर, कृति सेनन, डाइरेक्टर एटली कुमार जामनगर में अंबानी परिवार के मेहमान बनकर आये हैं। आपको बता दें कि नवरात्रि सेलिब्रेट करने के लिए जामनगर में पिछले एक हफ्ते से सेलिब्रिटीज आ रहे हैं।
भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई मराठी फिल्म ‘गोंधल’ अब 13 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर है।
काजोल ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अपने किरदार अंजलि की यादें ताजा कर दीं। उन्होंने छोटे बालों और मशहूर लाल जैकेट वाले लुक में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। फिल्म के 28 साल पूरे होने के मौके पर उनकी इस झलक ने फैंस को पुरानी यादों में लौटा दिया।
विद्या बालन ने बताया कि वो मशहूर गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में काम करना चाहती थीं। निर्देशक राजीव मेनन के साथ ये फिल्म करीब 2013-14 में बनने वाली थी, लेकिन किताब और फिल्म के अधिकारों से जुड़े कानूनी विवाद के कारण आगे नहीं बढ़ सकी।
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल ने आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हनी सिंह की 22 अक्टूबर को पेश होने की मांग को खारिज कर दिया है।
ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी ने अपने प्रोजेक्ट ‘तुम मेरे हो’ के किसिंग सीन को लेकर बात की है। दोनों स्टार्स के मुताबिक, उन्होंने इस सीन के जरिए अपने किरदारों की इमोशन्स को सही ढंग से दिखाने की कोशिश की।
यामी गौतम ने बताया कि उन्होंने पति आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कैमियो के लिए कोई फीस नहीं ली। उन्होंने कहा कि आदित्य के निर्देशन में काम करना ही उनके लिए फीस के बराबर था।
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के तेलुगु राज्यों के थिएट्रिकल राइट्स को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। ट्रेड सर्कल्स के मुताबिक, दिल राजू ने इन अधिकारों के लिए 54 करोड़ रुपये के रिटर्नेबल एडवांस पर समझौता किया है। इससे पहले 80 से 105 करोड़ रुपये तक की डील की खबरें आई थीं।
फिल्ममेकर सुभाष घई का कहना है कि आज की पीढ़ी के एक्टर्स फिल्मों में कला और किरदार से ज्यादा पैसे को अहमियत देते हैं। उनके दौर में कई सितारे उनकी फिल्मों में तय फीस से सिर्फ 40 प्रतिशत रकम लेकर काम करने के लिए तैयार हो जाते थे, क्योंकि उनके लिए कहानी और किरदार ज्यादा मायने रखते थे।
रणबीर कपूर ने पुणे के ट्रंप टावर्स में स्थित अपना लग्जरी फ्लैट किराये पर दिया है। संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, 6,094 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट का शुरुआती मासिक किराया 4,63,050 रुपये है। तीन साल के समझौते के तहत कुल किराया करीब 1.75 करोड़ रुपये होगा।
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल से सुरक्षा मांगते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अदालत में उनके वकील ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल उसके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो सकता है।