वायरल न्यूज़

केरल: श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर के 'शाकाहारी मगरमच्छ' का निधन, सिर्फ प्रसाद खाकर भरता था पेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 07:25 PM IST

Kerala Vegetarian Crocodile Babiya Dies: 'बबिया' नाम का यह मगरमच्छ मंदिर की झील में बीते 70 सालों से रह रहा था। मगरमच्छ के बारे में सबसे खास बात यह थी कि वह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी मगरमच्छ था। दावा किया जाता है कि वह सिर्फ मंदिर का प्रसाद खाकर अपना पेट भरता था।

Image

बबिया मगरमच्छ की मौत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • केरल के विश्वप्रसिद्ध मंदिर अनंतपद्मनाभ स्वामी का मगरमच्छ
  • बबिया नाम के इस मगरमच्छ की बीती रात हो गई मौत
  • दुनिया का एकमात्र शाकाहारी मगरमच्छ था बबिया

Kerala Vegetarian Crocodile Babiya Dies: केरल स्थित श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर के बहुचर्चित 'शाकाहारी मगरमच्छ' का निधन हो गया है। 'बबिया' नाम से मशहूर इस मगरमच्छ ने बीती रात अपने प्राणों को त्याग दिया। यह मगरमच्छ मंदिर की झील में बीते 70 सालों से रह रहा था। मगरमच्छ के बारे में सबसे खास बात यह थी कि वह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी मगरमच्छ था। दावा किया जाता है कि वह सिर्फ मंदिर का प्रसाद खाकर अपना पेट भरता था।

दो दिन पहले 'बबिया' लापता हो गया था। अब बबिया के मरने की पुष्टि कर दी गई है। मंदिर के अधिकारियों ने रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मगरमच्छ को झील में मृत पाया। वह झील में मृत अवस्था में तैर रहा था। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत पुलिस और पशुपालन विभाग को सूचना दी और फिर मृत 'बबिया' को झील से बाहर निकाल गया। इसके बाद बबिया को शीशे के एक बॉक्स में रखा गया। सोमवार को कई नेताओं ने बबिया के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया 'भगवान का मगरमच्छ'

मंदिर प्रशासन का दावा है कि मगरमच्छ पूरी तरह से शाकाहारी था और वह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी मगरमच्छ था। वह मंदिर में बने 'प्रसादम' पर ही निर्भर था। स्थानीय लोग भी बताते हैं कि बबिया सिर्फ मंदिर में पूजा के दौरान चढ़ाया गया प्रसाद ही खाता था। यह प्रसाद पूर्ण शाकाहारी होता था। जिसमें पके हुए चावल और गुड़ होता था। यह मगरमच्छ आसानी से भक्तों को दिख जाता था। भक्त भी निडर होकर उसे अपने हाथों से प्रसाद खिलाया करते थे। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बबिया के निधन को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले 70 वर्षों से मंदिर में रहने वाले 'भगवान के मगरमच्छ' को सद्गति प्राप्त हो।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article