वायरल न्यूज़

कार की कीमत 11 लाख और रिपेरिंग का बिल 22 लाख...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:30 PM IST

बेंगलुरु में हाल ही में हुई बारिश ने शहर में कोहराम मचा दिया था। सड़कों पर पानी भर जाने से लोग अपने घरों में कैद हो गए और परिवहन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इतना ही नहीं कई इमारतों के बेसमेंट में भी जलभराव हो गया था। नतीजतन, कई कारें पानी में रह गईं, जिससे वाहनों को गंभीर क्षति हुई।

Image

11 लाख की कार पर रिपेरिंग का खर्च आया 22 लाख (फोटो- @linkedin)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरू में हुई बारिश में डूब गई थी कार
  • इसी के कारण खराब हो गई थी कार
  • अब कार रिपेयर का बिल आया 22 लाख

कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप अपना सिर पीट लेंगे। एक गाडी जिसकी कीमत 11 लाख रुपये थी, उसकी रिपेरिंग के लिए एक कार कंपनी ने 22 लाख का बिल भेजा है।

हाल ही में बेंगलुरू में भारी बारिश हुई थी। पूरा शहर पानी-पानी हो गया था। इसी बारिश में गणेश नाम के शख्स की कार खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसे मरम्मत के लिए फॉक्‍सवैगन के सर्विस सेंटर में भेज दिया। यहां कार की जब मरम्मत हुई तो कंपनी ने गणेश को 22 लाख का बिल भेज दिया। जिसके बाद गणेश परेशान हो गए।

गणेश ने बाद में लिंक्डइन पर इस वाक्ये को शेयर किया। उन्होंने कहा- "बेंगलुरू बाढ़ के कारण मेरी कार खराब हो गई थी। बारिश के बीच ही, मैंने कार को बाहर निकाला और शोरूम में भेज दिया। उस समय हमारी मदद करने वाली कोई नहीं था, गाड़ी को टोइंग ट्रक से खींचकर बाहर निकाला था।"

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें इस कार के रिपेयर के लिए बिल भेजा गया तो वो 22 लाख का था। मतलब रिपेरिंग का जितना बिल सर्विस सेंटर ने भेजा था, उतने में दो गाड़ियां आ जातीं। इस बिल के बाद गणेश ने घबराकर बीमा कंपनी से संपर्क किया। इसके साथ ही शोरूम ने इसके कागजात तैयार करने कि लिए 44 हजार रुपये भी मांग डाले। इसके बाद जब गणेश ने कई शिकायत कीं, कंपनी तक को सीधे मेल किया तो बिल में बदलाव हुआ। कागजात के 44 हजार की जगह पांच हजार चार्ज उनसे लिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article