वायरल न्यूज़

इधर चल रही थी शादी उधर मंडप में घुस आया खूंखार शेर, जूनागढ़ से सामने आया डरावना Video

Lion at Wedding Ceremony: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शादी में जब पंडितजी मंत्रोच्चार कर रहे थे। इसी बीच अचानक जंगल का राजा शेर वहां आ जाता है। जैसे ही शादी में शामिल हुए लोगो की नजर अचानक शेर पर पहुंचती है, उनमें हड़कंप मज जाता है।

Image

शादी समारोह में पहुंचा शेर

Lion at Wedding Ceremony: शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है, उसे अपने सामने देखकर जंगल के खूंखार जानवरों की भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वहीं अगर इंसान को अपने सामने शेर दिख जाए तो उसकी तो सांस भी अटक जाती है। सोचिए आप किसी शादी समारोह में पहुंचे हों और वहां पर शेर आ जाए तो क्या होगा! गुजरात के जूनागढ़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में अचानक जंगल के राजा शेर के पहुंचने से हड़कंप मच गया।

शादी समारोह में पहुंच गया जंगल का राजा

जूनागढ़ मे शादी समारोह में शेर के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शादी में जब पंडितजी मंत्रोच्चार कर रहे थे। इसी बीच अचानक जंगल का राजा शेर वहां आ जाता है। जैसे ही शादी में शामिल हुए लोगो की नजर अचानक शेर पर पहुंचती है, उनमें हड़कंप मज जाता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ओर पंडितजी मंत्रोच्चार करके दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा रहे थे, दूसरी ओर शेर जंगल से निकलकर समारोह में घुस आता है। देखें वीडियो-

हालांकि, गनीमत यह रही कि शेर किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और दूल्हा-दुल्हन को देखकर वहां से चला जाता है। इस मामले में जब फॉरेस्ट अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी ना होने की बात कह दी। बता दें कि गिर के जंगल से शेर रात के अंधेरे में रिहायशी इलाकों में शिकार की खोज में आते रहते हैं। कई बार वह पानी की तलाश में भी इन इलाकों में पहुंच जाते हैं।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article