Jugaad Video: आपने देखा होगा कि लोग जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम बेहद ही आसानी से कर लेते हैं। कई बार जुगाड़ से कुछ ऐसे काम भी किए जाते हैं, जिन्हें लोग असंभव मानते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि बाइक पर ज्यादा बड़ा सामान ले जाना आसान नहीं होता है। इसके लिए लोग ऑटो या फिर रिक्शा करते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स ने बाइक पर भारी सामान ले जाने के लिए बहुत ही जबरदस्त जुगाड़ निकाला। शख्स का जुगाड़ देखकर लोग चौंक गए हैं।
वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़ा सा ट्रॉली बैग लेकर निकला है। शख्स बाइक पर पीछे बैठा है। जबकि उसने ट्रॉली बैग को बाइक पर नहीं रखा है। उसने ट्रॉली बैग को ले जाने का जो तरीका निकाला है। वह हर किसी को हैरान कर रहा है। वीडियो देखकर कई लोग शॉक्ड हैं तो कई लोगों को शख्स का तरीका पसंद आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कभी सोचा नहीं था कि इस तरह भी सामान ले जाया जा सकता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि पीछे बैठे शख्स ने ट्रॉली बैग का हैंडल पकड़ा हुआ है। जबकि बैग को सड़क पर छोड़ रखा है। आप देख पाएंगे कि बैग में व्हील होने के चलते वह बाइक की तरह ही सड़क पर दौड़ रहा है। इस ट्रिक को देखकर लोगों को मजा आ गया है।
