क्रिकेट

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में हुई छक्कों की बारिश, पूरा हुआ अनोखा शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने मिलकर एक स्पेशल शतक पूरा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ है।

Image

ईशान किशन (फोटो क्रेडिट BCCI X)

बेंगलुरू: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को खेले गए पांच मैच की सीरीज के पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में एक अनोखा शतक पूरा हुआ। भारतीय पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। यह मौजूदा सीरीज में दोनों टीमों द्वारा जड़ा गया 100वां छक्का था। फुल मेंबर टीमों के बीच खेली गई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में चौथी बार छक्कों की शतक पूरा हुआ है। खबर लिखे जाने तक सीरीज में 105* छक्के लग चुके हैं।

चौथी बार सीरीज में लगे 100 से ज्यादा छक्के

अंतरराष्ट्रीय टी20 के इतिहास में पहली बार एक द्विपक्षीय सीरीज में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा साल 2023 में हुआ था। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज में कुल 120 छक्के कैरेबियाई धरती पर लगे थे। एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़े जाने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो तीन साल से कायम है। इसके बाद साल दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई सीरीज है जिसमें 117 छक्के दोनों टीमों ने मिलकर जड़े थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने साल 2026 के शुरुआत में भारतीय सरजमीं पर आयोजित टी20 सीरीज में 116 छक्के मिलकर जड़े थे।

सीरीज में अबतक लगे हैं 105 छक्के

मौजूदा टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अबतक कुल 105* छक्के जड़ चुकी हैं। सीरीज के पहले चार टी20 मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने 45 और वेस्टइंडीज ने 53 छक्के सहित कुल 98 छक्के जड़े थे। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के पांचवें टी20 में छक्का जड़ते ही ये संख्या 100 के पार पहुंच गई। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में कुल 69 छक्के जड़े थे। विंडीज के खिलाफ ये संख्या 52* हो गई है। पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 7 छक्के जड़े।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article