वायरल न्यूज़

Viral Video: फोन देखने में बिजी था शख्स, अचानक JCB ने उठा लिया और फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 23, 2023, 05:35 PM IST

JCB Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आराम से बैठकर फोन चला रहा था। अचानक जेसीबी शख्स को हवा में उड़ा कर ले गया। इस नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोन देखने में बिजी था शख्स
  • अचानक JCB उठाकर ले गया
  • वीडियो देखकर यूजर्स रह गए हैरान

JCB Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, नजारों को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक शख्स जमीन पर बैठकर आराम से फोन देख रहा होता है। अचानक JCB उसको हवा में ले उड़ता है। इस वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद एक पल के लिए लोग दंग रह गए।

यूआज कल लोग फेमस होने, लाइक्स और व्यूज के लिए ऐसे-ऐसे कारनामे करते रहते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपको हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कंस्ट्रक्शन साइट पर एक शख्स आराम से बैठकर फोन देख रहा होता है। तभी तेज रफ्तार में JCB आकर उसे हवा में ले उड़ता है। हालांकि, एक पल के लिए शख्स जरूर घबराता है लेकिन फिर आराम से फोन देखने लगता है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे प्लान करके ऐसा किया गया है।

ये तो हद है...

अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shabanmalik5288' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि पॉपुलर होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा करने से घटना भी घट सकती थी।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article