सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक शकरकंद से भरे ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक का ड्राइवर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने के बजाय उसे खुद ड्राइव करते हुए फायर स्टेशन जा पहुंचा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रक आग का गोला बना तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ड्राइवर सड़क पर उस ट्रक को फुल स्पीड से भगाते जा रहा है। सड़क पर आग के अंगारे बरसते जा रहे हैं। वह ट्रक को तब तक नहीं रोकता जब तक वह फायर स्टेशन नहीं पहुंच गया।
ये भी पढ़ें:
कब और कहां की है यह घटना?
घटना इसी साल 12 मार्च को घटी। जहां जापान के कुमाटो की सड़कों पर आग की लपटों से घिरा ट्रक पूरी तेज रफ्तार में भाग रही है। ट्रक के अंदर शकरकंद भरा हुआ था। ट्रक में आग लगने के बाद 70 साल के ट्रक ड्राइवर ने फायर डिपार्टमेंट को कॉल करने के बजाय खुद ट्रक चलाकर वहां पहुंचना सही समझा। फायर स्टेशन पहुंचने के बाद फौरन ट्रक में लगी आग को बुझाया गया और ड्राइवर सुरक्षित बच निकला।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बहादुरी की खूब तारीफ की। कई लोगों ने ट्रक ड्राइवर को रियल हीरो बताया, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचा लिया। कई लोगों ने ड्राइवर के इस कदम को खतरनाक और बेवकूफी भरा बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
