कई बार सोशल मीडिया पर हादसों के कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों के प्राण सूख जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार को ऊंची पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है।
पहाड़ी से सरकते हुए नीचे गिरी कार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खाली सड़क पर अचानक से एक कार पहाड़ी से सरकते हुए नीचे गिर रही है। कार बिल्कुल उल्टी पड़ी हुई है। उसके चारों पहिए ऊपर की तरफ आसमान में हैं। अंदर कार में कोई हलचल नहीं देखी जा रही। इस खौफनाक हादसे के थोड़ी देर बाद कुछ लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचते हैं। साथ ही वहां से गुजरने वाली गाड़ियां भी आकर वहां ठहर जाती हैं और लोग उस कार के अंदर मौजूद लोगों को बचाने में लग जाते हैं। हादसे को देख लोग तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर देते हैं।
कुल्लू के जिभी का बताया जा रहा है यह वीडियो
हादसे के इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इस हादसे से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित जिभी (Jibhi) का है। जहां दिल्ली के एक टूरिस्ट की कार सड़क से फिसलकर नीचे वाली सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे दूसरे वाहनों के लोगों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई, जिससे कार में फंसे सभी लोगों की जान बच गई।
कार में फंसे लोग निकाल गए बाहर
इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने इस हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया है तो कई लोगों ने कार में फंसे लोगों के सुरक्षित बच निकलने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
