Viral Video: गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम की जीत के लिए तरह-तरह के टोटके करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो यूजर्स को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक क्रिकेट प्रेमी ने RCB की जीत के लिए जो टोटका अपनाया उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।
वीडियो देखकर यूजर्स हुए हैरान
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक क्रिकेट प्रेमी ने RCB की जीत के लिए अपनी पूरी कार में नींबू लगाकर अनोखा टोटका किया। इसके साथ ही उसने अपनी फेवरेट टीम RCB की जीत की कामना की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिकेट प्रेमी ने अपनी कार में चारों तरफ नींबू और मिर्ची लगाया हुआ है। इसके साथ ही कार पर उसने लिखवाया है, 'एंटी नजर स्कवॉड' वायरल हो रहा वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। देखें वीडियो-
इस वीडियो को @mufaddal_vohra नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'IPL फाइनल से पहले आरसीबी को नजर से बचाने के लिए बेंगलुरू में नींबू और मिर्च से लिपटी एक कार देखी गई।' वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'इस बार आरसीबी को को जीतने से कोई रोक नहीं सकता है।'
