वायरल न्यूज़

VIDEO: बिन बुलाए बाराती बनकर भारतीय शादी में जा पहुंची विदेशी महिला, खाने से लेकर मेहमाननवाजी तक ने जीता दिल

बिना बुलाए भारतीय शादी में एक स्पेनिश महिला जा पहुंची। महिला को भारतीयों की मेहमाननवाजी, स्वादिष्ट खाना और जश्न मनाने का अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Image

बिना बुलाए भारतीय शादी में पहुंची विदेशी महिला (Instagram/@descubreoriente)

भारत में शादी सिर्फ दो लोगों के मिलन का मौका नहीं होती, बल्कि यह खुशियों, संगीत, नाच-गाने और स्वादिष्ट खाने का भी बहुत बड़ा उत्सव होता है। यहां शादी में शामिल होने वाले लोग जमकर मस्ती करते हैं और कई बार अनजान लोगों को भी अपने परिवार का हिस्सा बना लेते हैं। भारतीय शादी का ऐसा ही अनोखा अनुभव स्पेन की एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर एरियाना निकोलोवा को हुआ। वह एक भारतीय शादी में बिना न्योते पहुंच गईं, लेकिन वहां जो हुआ, उसने उनका दिल जीत लिया।

महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना अनुभव

एरियाना ने इस अनुभव को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @descubreoriente पर शेयर किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय शादी में शामिल होकर उन्हें यहां की संस्कृति, लोगों के व्यवहार और जश्न मनाने के अंदाज को करीब से देखने का मौका मिला।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शादी में मिला स्वादिष्ट खाना और ढेर सारा प्यार

एरियाना के मुताबिक, वह जिस शादी में पहुंचीं, वहां का माहौल बेहद शानदार था। चारों तरफ संगीत बज रहा था, लोग नाच रहे थे और आतिशबाजी से पूरा माहौल रंगीन हो गया था। शादी में खूबसूरत दुल्हन के साथ उसके परिवार के लोग भी खुशियां मनाते नजर आए। एरियाना और उनके साथ आए लोगों ने भी इस जश्न का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि वे वहां आराम से बैठकर कॉफी पी रहे थे और इसके लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़े। उनके लिए यह अनुभव इसलिए खास था, क्योंकि बिना किसी फॉर्मल इनविटेशन के भी उन्हें वहां अपनापन महसूस हुआ।

विदेशी मेहमानों के साथ सेल्फी लेने लगे लोग

शादी में जब लोगों ने एरियाना और उनके साथ आए विदेशी मेहमानों को देखा, तो उनकी उत्सुकता बढ़ गई। वे उस समारोह में अलग नजर आ रहे थे। कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे आए। एरियाना को सबसे ज्यादा अच्छा यह लगा कि लोग उन्हें जानते नहीं थे, फिर भी उनके साथ प्यार से पेश आ रहे थे। उनके मुताबिक, भारतीय शादियों में मेहमानों से बातचीत करना, उन्हें खाने के लिए पूछना और उनके साथ खुशी बांटना इस अनुभव को खास बना देता है।

‘भारतीयों के खून में ही जश्न मनाना है’

एरियाना ने भारतीयों के जश्न मनाने के अंदाज की भी जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि यहां के लोग छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों के खून में ही पार्टी करना बसा है। उनके मुताबिक, लोगों को जिंदगी में खुशियां मनाने और छोटी बातों के लिए भी आभार जताने का यह तरीका अपनाना चाहिए।

मां से मिला भारत को जानने का प्यार

एरियाना का भारत से रिश्ता काफी पुराना है। वह ट्रैवल कंपनी Descubre Oriente की संस्थापक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां सात साल तक भारत में रही थीं और बाद में 20 साल से ज्यादा समय तक यात्रियों को भारत घुमाने वाले टूर आयोजित करती रहीं। अब एरियाना इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। वह चाहती हैं कि विदेशी पर्यटक भारत को सिर्फ मशहूर पर्यटन स्थलों के जरिए ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, परंपराओं और लोगों के व्यवहार के जरिए भी समझें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article