वायरल न्यूज़

Video: रेस्क्यू कर लाया गया था तेंदुआ, पिंजरे से निकलकर फॉरेस्ट गार्ड पर किया हमला

एक तेंदुए को रेस्क्यू कर वन कार्यालय लाया गया लेकिन अचानक से तेंदुआ पिंजरे से बाहर निकल गया। जिसके बाद तेंदुए ने वहां मौजूद एक फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

Image

पिंजरे से निकलते ही तेंदुए ने किया वनकर्मी पर हमला (Times Now Navbharat)

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो कापी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पिंजरे में बंद एक तेंदुआ अचानक से बाहल निकल आता है और बाहर निकलते ही वह अक वनकर्मी पर हमला बोल देता है। तेंदुए के इस हमले को देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। लोग चीखने-चिल्लाने लग जाते हैं। तेंदुए के हमले से वनकर्मी घायल हो जाता है और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा जाता है।

नेपाल का बताया जा रहा है यह Video

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना नेपाल के लामजुंग जिले की है। जहां रेस्क्यू करके वन कार्यालय लाए गए एक तेंदुए ने अचानक पिंजरे से बाहर निकलकर एक फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बेसिसहर इलाके में तिलाहर-करकिडांडा सड़क के पास धांग खोला में मिला था। गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने तेंदुए को असहाय हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वार्ड अध्यक्ष शिव प्रसाद जोशी को दी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू

तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और उसे बेसिसहर स्थित डिविजन फॉरेस्ट ऑफिस ले आई। तेंदुए को वन कार्यालय परिसर में एक पिंजरे में रखा गया था। सब कुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद अचानक तेंदुआ पिंजरे से बाहर निकल गया।

फॉरेस्ट गार्ड पर झपटा तेंदुआ

पिंजरे से निकलने के बाद तेंदुआ वन कार्यालय परिसर में घूमने लगा। इसी दौरान उसने वहां काम कर रहे 57 साल के फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी के बाएं हाथ और चेहरे पर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल, बेसिसहर ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाजार इलाके में फैली दहशत

वन कार्यालय से तेंदुए के भागने की खबर फैलते ही बेसिसहर बाजार इलाके में भी चिंता बढ़ गई। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलने में सावधानी बरतने लगे। तेंदुए जैसे जंगली जानवर के रिहायशी इलाके के पास पहुंचने से लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उसे दोबारा सुरक्षित तरीके से पकड़ना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article