Viral Video: त्योहारों के मौसम में अक्सर यह बहस छिड़ जाती है कि उत्सव की खुशी में ध्वनि प्रदूषण और बुजुर्गों, मरीजों या छात्रों की असुविधा का ध्यान कैसे रखा जाए। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस समस्या का ऐसा अनोखा और इनोवेटिव हल दिखाया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, विसर्जन जुलूस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर विसर्जन यात्राओं में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे का इस्तेमाल होता है, जिनकी तेज आवाज से आसपास के घर और दुकानें कांप उठती हैं। लेकिन इस बार युवाओं की टोली ने 'साइलेंट डीजे' (Silent DJ Video) का सहारा लिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भव्य विसर्जन रथ पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है। रथ के आगे-पीछे एक ही रंग की टी-शर्ट पहने दर्जनों भक्त चल रहे हैं। मजेदार बात यह है कि सड़क पर कोई बड़े लाउडस्पीकर नहीं लगे हैं। सभी श्रद्धालुओं और डांस कर रहे युवाओं ने अपने कानों में वायरलेस हेडफोन लगा रखे हैं। सड़क पर कोई भारी आवाज या शोर नहीं है, फिर भी लोग पूरी मस्ती, जोश और उमंग के साथ एक ही लय में हाथ उठाकर झूम रहे हैं। डीजे का तेज संगीत कई बार बुजुर्गों, छोटे बच्चों और दिल के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनता है। 'साइलेंट डीजे' से भक्त अपने मनपसंद गानों का आनंद भी ले लेते हैं और आसपास के लोगों को कोई असुविधा भी नहीं होती। अदालतों और पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वनि सीमा के कड़े नियम बनाए गए हैं। यह तरीका बिना किसी नियम को तोड़े उत्सव मनाने का सबसे आधुनिक और सुरक्षित रास्ता है। क्लबों और पबों में इस्तेमाल होने वाला 'साइलेंट डिस्को' अब धार्मिक और पारंपरिक जुलूसों में भी जगह बना रहा है, जो टेक्नोलॉजी और भक्ति का बेहतरीन तालमेल पेश करता है। देखें वीडियो...
साइलेंट डीजे का क्रेज
इस ट्रेंड ने आपको भी जरूर प्रभावित किया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को
atoz_wala और maheshgupta4071 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह अब तक की सबसे समझदारी भरी और इको-फ्रेंडली पहल है। त्योहार ऐसे ही मनाए जाने चाहिए। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि लो जी, आ गया साइलेंट डीजे! अब न पुलिस का डर, न मोहल्ले वालों की शिकायत। तो इस पहल पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
