वायरल न्यूज़

पायलट के सपनों की उड़ान और परिवार का प्यार, प्राउड फैमिली मोमेंट का Video हुआ वायरल

हाल में एक महिला पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पायलट की फ्लाइट में उसके परिवार के लोग आए हुए हैं और पायलट उनका खुद स्वागत कर रही है।

Image

पायलट ने अपने परिवार के लोगों को दिया सरप्राइज (Instagram/@pilottanishka)

दुनिया के हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी संतान अपने जीवन में कामयाब हों। अपने खुद के पैरों पर खड़े हो सके और जब उनका यह सपना पूरा होता है तो उस खुशी को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं होते। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक और दिल को छू लेने वाला वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि IndiGo फ्लाइट की एक महिला पायलट प्लेन में अपने परिवार को ऐसा सरप्राइज देती है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पायलट बेटी की फ्लाइट में जब चढ़े परिवार के लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि पायलट अपनी फ्लाइट के दौरान अपने माता-पिता और परिवार के लोगों का स्वागत करती है। पायलट ने खुद इस पल का वीडियो (Video) शेयर करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, "life had come full circle." मतलब पायलट को ऐसा लगा जैसे जिंदगी पूरा चक्कर लगाकर वहीं आ गई है। सोचिए, जिस बेटी को कभी माता-पिता ने पढ़ाया-लिखाया, उसी बेटी को एक दिन पायलट की यूनिफॉर्म में देखकर उनका गर्व कितना बढ़ गया होगा। अपनी पायलट बेटी को फ्लाइट में देख परिवार के लोगों की खुशी देखते बन रही है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

इस वीडियो (Video) को पायलट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @pilottanishka से शेयर किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस खास पल के पीछे कई सालों की मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग छिपे होते हैं।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "पायलट बनने का सपना आसान नहीं होता। इसमें पढ़ाई, ट्रेनिंग और धैर्य की जरूरत होती है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "यह किसी भी माता-पिता के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे 'प्राउड फैमिली मोमेंट' बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article