आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी नेता का बयान काफी ते जी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के नेता नबील गबोल ने दावा किया कि अगर कभी पाकिस्तान को FIFA World Cup की मेजबानी का मौका मिलता है, तो वे ल्यारी में फीफा के मैच कराएंगे। नबील गबोल के बयान यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोग उनके इस बयान की खिल्ली उड़ाने लगे। किसी ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही हो गया तो किसी ने कहा कि ये बस इनका एक हसीन सपना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
क्या कहा नेता जी ने?
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि नबील गबोल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "अगर कभी पाकिस्तान को FIFA World Cup की मेजबानी का मौका मिलता है, तो ल्यारी में फीफा के मैच कराएंगे... लेकिन कुछ लोग अंधे हैं और इसे देख नहीं सकते।" उनका यह बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया।
वीडियो पर आए लोगों के मजेदार रिएक्शन
फिलहाल नेता जी का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किए गए @day6596 नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो के सामने आते ही लोग नेता जी के इस बयान का मजाक उड़ाने लगे और उनके इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए जमकर चटकारे लेने लगे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई, पहले बेसिक सुविधाएं तो ठीक कर लो।” दूसरे ने लिखा, "ये सपना है या प्लान?" तीसरे ने लिखा, "ल्यारी में FIFA? थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया?" ऐसे ही तमाम लोगों के कमेंट्स इस वीडियो पर आए और उन्होंने इसे “delulu” यानी हकीकत से दूर बताया।
क्या सच में ल्यारी में फुटबॉल का इतना क्रेज है?
बता दें कि पाकिस्तान के ल्यारी को पाकिस्तान का ब्राजील भी कहा जाता है। फुटबॉल के प्रति यहां लोगों में जुनून तो है, इसमें कोई शक नहीं। वर्ल्ड कप के समय पूरा इलाका अपनी पसंदीदा टीमों के झंडों से सज जाता है। यहां के लोग फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं। यहां गलियों में बच्चे फुटबॉल खेलते दिख जाते हैं लेकिन इंटरनेशनल लेवल के बड़े टूर्नामेंट के लिए देश में बहुत ही मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए। इसी वजह से लोगों को इन नेता जी का बयान थोड़ा अटपटा लगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
