वायरल न्यूज़

यमराज के बहुत ही खास आदमी हैं बाबा जी! बिना हैंडल पकड़े बाइक चला रहे साधु का Video देख लोगों ने खूब लिए मजे

Viral Video: बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते बाबा जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका अनोखा स्टाइल देख लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं।

Image

बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते बाबा जी का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@bittu_22k)

वायरल न्यूज (Viral News): आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल (Viral) हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी कोई डांस वीडियो छा जाता है, तो कभी किसी का अजीबोगरीब स्टाइल लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस बार एक ऐसे ही स्वैग वाले बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

क्या है वीडियो में खास?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बाबा जी बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन बाइक चलाने का उनका तरीका इतना अनोखा है कि बाबा जी को देखते ही लोग ठिठक जाते हैं। आमतौर पर लोग बाइक चलाते समय दोनों हाथ हैंडल पर रखते हैं और ठीक से बैठते हैं, लेकिन बाबा जी ने तो बाइक चलाने के सारे कायदे-कानून ही बदल डाले।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

“ये स्किल है या चमत्कार?”

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि बाबा जी बड़े आराम से बाइक पर बैठे हैं। उनका एक पैर सीट पर रखा हुआ है तो दूसरा पैर वे बाइक के सामने की तरफ टिकाए हुए हैं और सबसे मजेदार बात तो यह थी कि बाबा जी ने इस दौरान चलती बाइक पर अपने दोनों हाथ बाइक के हैंडल पर रखने के बजाया उन्होंने उन्हें अपने घुटनों पर रखा है। यानि बाबा जी बिना हैंडल पकड़े ऐसे बाइक चला रहे हैं, जैसे वे हमेशा ऐसे ही बाइक चलाते हैं और यह उनका रोज का काम है। बाबा जी का यह अंदाज देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें किसी चीज का डर ही नहीं है। उनकी बॉडी लैंग्वेज इतनी कूल है कि जैसे वो बाइक नहीं, बल्कि ध्यान में बैठे हों।

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bittu_22k नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बारिश कर दी। वीडियो पर कमेंट करते हुए किसी ने लिखा, “Core driving skill है।” तो किसी ने बाबा जी को Tesla Baba बताया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, “बाबा अभी तपस्या में हैं।” तो किसी ने मजाक में लिखा, “लगता है बाबा जी का यमराज से दोस्ती है।” कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि “ये खुद तो बच जाएगा, लेकिन दूसरों को खतरा हो सकता है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article