वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तान पहुंचे भारतीय शख्स ने सामान खरीदकर दिया इंडियन रुपया, दुकानदार का अनोखा रिएक्शन हुआ वायरल

Viral Video: पाकिस्तानी शख्स फिर से उससे पूछता है कि क्या वह सच में भारत से आया है। इस पर भारतीय शख्स उसे बताता है कि हां वह भारत से ही आया है। तब पाकिस्तानी शख्स के चेहरे पर हल्की मुस्कान आती है। इसके बाद पाकिस्तानी शख्स उससे रुपये लेने से मना कर देता है। पाकिस्तानी शख्स कहता है कि वह उसका मेहमान है और पैसे नहीं लेगा।

Image

वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान से सामने आया है। वीडियो के अनुसार, एक भारतीय शख्स पाकिस्तान पहुंचा होता है। इस दौरान वह ठेले से एक सामान खरीदता नजर आता है। इसके बाद ठेले वाले को वह भारतीय रुपये देता है। जैसे ही पाकिस्तानी दुकानदार को भारतीय नोट दिखता है, उसका अजीबोगरीब रिएक्शन होता है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि एक भारतीय शख्स पाकिस्तान घूमने गया है। इस दौरान सड़क पर चलते हुए उसे एक ठेले वाला दिखाई देता है। इसके बाद भारतीय शख्स उस ठेले वाले से सामान खरीदता है। इसके बाद उससे सामान की कीमत पूछता है। ठेले वाला उसे कीमत बताता है कि इस सामान के 50 रुपये हुए। इसके बाद भारतीय शख्स उसे 100 रुपये की भारतीय नोट पकड़ाता है। जैसे ही पाकिस्तानी शख्स भारतीय नोट देखता है, उसको कुछ समझ में नहीं आता कि क्या बोला जाए। वह काफी देर तक सोचता रह जाता है। देखें वीडियो-

इसके बाद पाकिस्तानी शख्स फिर से उससे पूछता है कि क्या वह सच में भारत से आया है। इस पर भारतीय शख्स उसे बताता है कि हां वह भारत से ही आया है। तब पाकिस्तानी शख्स के चेहरे पर हल्की मुस्कान आती है। इसके बाद पाकिस्तानी शख्स उससे रुपये लेने से मना कर देता है। पाकिस्तानी शख्स कहता है कि वह उसका मेहमान है और पैसे नहीं लेगा। हालांकि, भारतीय शख्स उसे रुपये लेने की बात कहता है। वह तब भी रुपये लेने से मना करता है। जब भारतीय शख्स उससे बार-बार रुपये लेने का आग्रह करता है तो अंत में वह रुपये ले लेता है। इस वीडियो को rizwansidravlog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article