Busiest Railway Station of India: आपसे अगर कोई सवाल करे कि देश के किस रेलवे स्टेशन पर इस समय सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म हैं। तो शायद ही आपको इसका जवाब पता होगा। शायद आपको लगे कि देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म हैं। हालांकि, आपका जवाब यहां पर पूरी तरह गलत होगा। आपको बता दें कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुल 16 प्लेटफॉर्म हैं। जबकि देश के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन पर इतने ज्यादा प्लेटफॉर्म हैं, जिसे गिनने के लिए आपके हाथों की अंगुलियां भी कम पड़ जाएंगी।
देश का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन
हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं, उसे देश का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस रेलवे स्टेशन पर कुल 26 पटरियां बिछी हुई हैं। हम जिस रेलवे स्टेशन के बारे में आपको बता रहे हैं, वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास स्थित है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम हावड़ा जंक्शन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हावड़ा जंक्शन पर जहां 26 पटरियां बिछी हैं, वहीं कुल 23 प्लेटफॉर्म भी हैं।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास
बता दें कि हावड़ा जंक्शन हुगली नदी के किनारे पर स्थित है। इसे देश का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन माना जाता है। हुगली नदी पर बने हावड़ा पुल के माध्यम से हावड़ा जंक्शन कोलकाता शहर से जुड़ता है। हावड़ा जंक्शन से हर दिन तकरीबन 350 ट्रेनें होकर गुजरती हैं। भारत में जब पहली बार ट्रेन चलने की शुरुआत हुई थी तो सबसे पहली ट्रेन जहां साल 1853 में मुंबई से निकली थी, वहीं दूसरी ट्रेन 1854 में हावड़ा जंक्शन से निकली थी।
