वायरल न्यूज़

VIDEO: लाल चौक पर गूंजा शंखनाद, तिरंगे में रंगे पर्यटक ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पहुंचे गुजरात के एक शख्स ने अपने शरीर पर तिरंगा पेंट कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया और शंखनाद किया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

Image

लाल चौक पर शंखनाद कर पर्यटक ने लहराया तिरंगा (X/@ANI)

देश का स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का मौका होता है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने-अपने तरीके से देशभक्ति का जज्बा दिखाते हैं। ऐसा ही एक खास नजारा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर देखने को मिला, जहां गुजरात के अहमदाबाद से पहुंचे एक पर्यटक ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तिरंगे के रंग में रंगा पूरा शरीर

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अहमदाबाद से आए अरुण हरयाणी अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगकर लाल चौक पहुंचे। उनके हाथ में राष्ट्रीय ध्वज था और उन्होंने शंखनाद करते हुए देश के वीरों को नमन किया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर चला गया। अरुण हरयाणी ने बताया कि वह हर साल कश्मीर आते हैं। उनके मुताबिक, हर यात्रा के साथ उन्हें यहां कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में विकास हो रहा है और अब यहां वंदे भारत ट्रेन और चिनाब ब्रिज जैसी सुविधाएं भी देखने को मिल रही हैं।

कश्मीर में बदलाव देखकर खुश हैं अरुण

अरुण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले जब वह कश्मीर आते थे, तब उन्हें तिरंगा आसानी से देखने को नहीं मिलता था। लेकिन अब उन्हें कई दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देता है और लोग इसे आसानी से खरीद भी सकते हैं। उन्होंने इसे अपने लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने कहा कि वह जब भी कश्मीर आते हैं, अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देने की कोशिश करते हैं। इस बार उन्हें लगा कि यहां पहले से ही ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि कश्मीर आगे बढ़ रहा है।

लाल चौक पर पर्यटक का देशभक्ति वाला अंदाज वायरल

लाल चौक (Lal Chowk) पर अरुण ने ‘गली-गली में नारा है, हिंदुस्तान हमारा है’ का नारा भी लगाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लाल चौक श्रीनगर की सबसे खास जगहों में से एक है और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान यहां देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। स्वतंत्रता दिवस पर भी यहां लोगों में उत्साह नजर आया। अरुण का तिरंगे के रंग में रंगा शरीर, हाथ में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और शंखनाद वाला वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article