Dog LinkedIn profile: लिंक्डइन एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म माना जाता है, जहां लोग अपनी नौकरी, प्रमोशन और उपलब्धियों के बारे में पोस्ट करते हैं। यहां सोशल मीडिया के वायरल कंटेंट के बजाय लोग गंभीर बातें, मोटिवेशनल लाइनें और कॉर्पोरेट भाषा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बेंगलुरु का एक प्यारा सा कुत्ता लिंक्डइन पर आपकी इस सोच को पूरी तरह से बदल रहा है।
वायरल हुआ कुत्ते का लिंक्डइन अकाउंट
इस कुत्ते का नाम ड्रोगो है, जो एक कॉकर स्पैनियल नस्ल का है। ड्रोगो का लिंक्डइन प्रोफाइल आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय भी बना हुआ है। लोग इस सोच में डूबे हुए हैं कि भला एक कुत्ता लिंक्डइन प्लेटफॉर्म पर क्या कर रहा है? आइए आज हम इस कुत्ते के बने लिंक्डइन प्रोफाइल के बारे में जान लेते हैं।

ड्रोगो का लिंक्डइन प्रोफाइल (LinkedIn/@DrogoMohanty)
क्यों बना इस कुत्ते का अकाउंट
असल में ड्रोगो का लिंक्डइन अकाउंट उसके मालिक शोभित मोहंती ने बनाया है। शोभित thePack.in नाम के एक पालतू जानवरों से जुड़े प्लेटफॉर्म के फाउंडर हैं। उन्होंने यह अकाउंट मजाक और क्रिएटिविटी के तौर पर शुरू किया था ताकि अपने काम को हल्के-फुल्के तरीके से दिखा सकें, लेकिन उनका यह एक्सपेरिमेंट लोगों को इतना पसंद आया कि ड्रोगो देखते ही देखते अब सोशल मीडिया स्टार बन चुका है।
आम लिंक्डइन पोस्ट से बिल्कुल अलग है इस कुत्ते की टाइमलाइन
ड्रोगो की प्रोफाइल फोटो में उसकी तस्वीर लगी हुई है, जिसमें उसके लंबे लटकते कान, मासूम आंखें और प्यारी मुस्कान देखने को मिल रही है। ड्रोगो की लिंक्डइन प्रोफाइल लोगों का दिल जीत रही है। उसकी पोस्ट भी आम लिंक्डइन पोस्ट से बिल्कुल अलग है। जहां बाकी लोग अपने टारगेट और रिपोर्ट की बात करते हैं, वहीं ड्रोगो के अकाउंट पर उसकी रोजमर्रा की मस्ती, छोटे-छोटे पल और खुशियां भरी बातें देखने को मिलती हैं। शोभित इंस्टाग्राम पर भी ड्रोगो के साथ अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को शेयर करते हैं। एक वीडियो में ड्रोगो लैपटॉप को ऐसे देख रहा होता है, जैसे वह किसी कंपनी का बॉस हो। लोग इस तरह की पोस्ट देख बहुत खुश होते हैं और दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
