वायरल न्यूज़

प्यास और गर्मी से तड़पता रहा घोड़ा, मगर बेरहम मालिक बरसाता रहा थप्पड़, भावुक कर देगा VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2025, 02:46 PM IST

Viral Video Today: यह घटना 30 अप्रैल 2025 को कोलकाता की सड़कों पर हुई, जहां भीषण गर्मी और प्यास की वजह से घोड़ा बेहोश हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घोड़ा कुपोषित और कमजोर है, फिर भी उसे भारी गाड़ी खींचने के लिए मजबूर किया गया।

Image

प्यास से तड़प रहे घोड़े को थप्पड़ मारता रहा मालिक। (photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक घोड़ा गर्मी और प्यास से तड़पता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि घोड़ा जो एक सजावटी गाड़ी खींच रहा था, तभी अचानक जमीन गिर पड़ा। मगर इसके बाद घोड़े के मालिक ने जो कुछ किया उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। मालिक घोड़े को पानी या आराम देने की बजाय उसे थप्पड़ मारता और खींचता दिखाई दे रहा है, ताकि वह फिर से गाड़ी खींचने लगे। यह दृश्य सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

उठी घोड़ागाड़ी पर प्रतिबंध की मांग

यह घटना 30 अप्रैल 2025 को कोलकाता की सड़कों पर हुई, जहां भीषण गर्मी और प्यास की वजह से घोड़ा बेहोश हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घोड़ा कुपोषित और कमजोर है, फिर भी उसे भारी गाड़ी खींचने के लिए मजबूर किया गया। इस वीडियो को एक्ट्रेस पूजा भट्ट (PoojaB1972) ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से घोड़ा गाड़ी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा, 'यह दिल तोड़ने वाला है। कोलकाता की सड़कों पर एक घोड़ा गर्मी और थकान से गिर गया, फिर भी उसे मजबूर किया जा रहा है। कृपया इन क्रूर घोड़ा गाड़ियों को बंद कर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दें।'

एक्स पर देखें वीडियो

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इस क्रूरता की कड़ी निंदा की है। कई यूजर्स ने इसे अमानवीय बताते हुए मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पेटा इंडिया ने भी इस मामले में कोलकाता पुलिस से शिकायत दर्ज की, जिसके बाद एक एफआईआर दर्ज की गई। लोग अब #SaveKolkataHorses कैंपेन के जरिए जागरूकता फैला रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article