Hathi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर इंसानों से लेकर जानवरों तक के एक से एक मजेदार वीडियो (Elephant Video) आपको देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Elephant Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Hathi Ka Viral Video) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हालांकि, वीडियो (Funny Video) कैसा भी यूजर्स जमकर चटकारे लेते हैं। इसी कड़ी में एक हाथी का मजेदार वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक गाड़ी वाला गजराज को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, महज 35 सेकंड में गाड़ी वाले की चालाकी निकल गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
वैसे तो हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब गजराज को गुस्सा आता है, तो वह गजब का तांडव मचाता है। कई बार तो हाथी काफी विकराल रूप धारण कर लेता है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। इस वायरल वीडियो में एक गाड़ी वाला हाथी को अपनी चालाकी दिखाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, कुछ ही सेकंड में उसकी हेकड़ी निकल गई और जो हालत हुई उसे वो शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाए। वीडियो में देख सकते हैं एक गाड़ी वाले के सामने अचानक गजराज पहुंच गया। गाड़ी वाला किसी तरह गाड़ी को निकालना चाहता है। लेकिन, हाथी भी मानने के लिए तैयार नहीं था और अंत में तो मजेदार खेल हो गया। देखें वीडियो...
गजराज का तांडव
वीडियो देखकर आपको भी जरूर जोरदार झटका लगा होगा। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक एक लाख 20 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गाड़ी को उल्टा करके सीधा भी कर दिया कितना बड़ा दिल है'। एक ने लिखा, 'गजराज नाराज है आज'। एक ने लिखा, 'हाथी को बोलेरो पसंद नहीं, ट्रैक्टर चाहिए '।
