वायरल न्यूज़

Moye Moye: वरमाला के समय दूल्हे के दोस्तों ने लगाया मोये-मोये का नारा, चौंका देगा दुल्हन का रिएक्शन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 4, 2024, 12:14 PM IST

ट्विटर पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो वरमाला के समय का है। इस वीडियो में जैसे दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाता है, वैसे ही दूल्हे के दोस्त मोये-मोये का नारा लगाने लगते हैं। इस पर दुल्हन गजब का रिएक्शन देती है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

वरमाला के समय दूल्हे के दोस्तों ने लगाया मोये मोये का नारा (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला
  • फिर दोस्तों ने लगा दिया मोये-मोये का नारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bride Groom Moye Moye Video: शादी का सीजन हो और दूल्हे के दोस्त मस्ती ना करे, ऐसा हो सकता है क्या भला? दूल्हे के दोस्तों की मस्ती अक्सर देखने को मिल ही जाती है, खासकर वरमाला के समय। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इन दिनों काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है। इस वीडियो में आप वरमाला के समय दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर देख सकते हैं। इस दौरान दूल्हा जैसे ही दुल्हन को वरमाला डालता है, वैसे दुल्हे के दोस्त मोये-मोये का नारा लगाने लगते हैं। ऐसे में दुल्हन का रिएक्शन देख सभी लोग दंग रह जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में मोये-मोये के नारे के बाद दुल्हन घूरकर दूल्हे के दोस्तों को देखती है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों के लिए दुल्हन द्वारा दिया गया रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। आपको बता दें, बीते मोये-मोये मीम टॉप 5 में रहा, जो सोशल मीडिया पर भी काफी देखने को मिला। ऐसे में मोये-मोये का ये ट्रेंड अब इस शादी वाले वीडियो का वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार भी है।

वरमाला के समय दूल्हे के दोस्तों ने लगाया मोये मोये का नारा

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दुल्हन के रिएक्शन से तो ऐसा लग रहा है जैसे आगे साइक्लोन आने वाला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ऐसा ना करो, तुम लोगों के चक्कर में दूल्हे की पिटाई हो जाएगी। इस वीडियो पर अब तक 3.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो पर ढाई हजार के आसपास लाइक्स भी आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@DalviNameet' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article