Jalebi Making Machine Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद यकीन ही नहीं होता। हालांकि, मशीनीकरण का युग चल रहा है, अब हर कुछ बनाना संभव है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मशीन द्वारा जलेबी बनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कितनी आसानी से वह जलेबी को रोल कर रहा है और कढाई की गर्म तेल में डाल रहा है। ये वीडियो भी लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है।
मार्केट में आई जलेबी बनाने वाली मशीन (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब जलेबी भी मशीन से बनाई जा रही है। जी हां, मार्केट में एक जलेबी बनाने वाली मशीन आई है, जो मिनटों में जलेबी तैयार कर देगी। इससे आपको अपने हाथ से मेहनत नहीं करनी होगी। हालांकि, काफी लोगों का कहना है कि हाथ से बनाई गई जलेबी का एक अलग ही स्वाद और मजा है, जो मशीन वाली जलेबी में नहीं मिलेगा।
मार्केट में आई जलेबी बनाने वाली मशीन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये तो हद ही हो गई, अब जलेबी भी मशीन वाली खानी पड़ेगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हाथ से बनाई गई जलेबी का टक्कर कोई मशीन नहीं दे सकता। इस वीडियो पर अब तक 24 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और सैकड़ों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'dadducharg3r' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
