वायरल न्यूज़

Viral: एक साथ 18 लड़कों को डेट कर रही थी लड़की, एक गलती से खुल गई सारी पोल और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2023, 01:08 PM IST

Girl Date 18 Boys: चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की एक साथ 18 लड़कों को डेट कर रही थी और वह उन सबसे पैसे ऐंठती थी। एक छोटी सी गलती हुई और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला मामला आया सामने
  • दुनिया की सबसे बड़ी धोखेबाज लड़की
  • 18 लड़कों को कर रही थी एक साथ डेट

Girl Date 18 Boys: बहुत सारे लोगों को प्यार में धोखा मिलता है, लेकिन क्या आपने सुना है कि एक ही शख्स ने दर्जनों लोगों को धोखा दे दिया? आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साथ 18 लड़कों को डेट कर रही थी। यानि कि वह एक साथ 18 लड़कों को धोखा दे रही थी। एक तरह से यह लड़की 'रोमांस में घोटाला' कर रही थी। फिर एक छोटी सी गलती से इस लड़की की पोल खुल गई और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक साथ 28 लड़कों से करती थी रोमांस

मामला चीन से सामने आया है। शंघाई पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। यह लड़की एक ही समय में 18 लड़कों को डेट कर रही थी। सिर्फ यही नहीं, वह सारे लड़कों से पैसे वसूलती थी। लड़की ने सारे लड़कों से वादा किया था कि, वह उससे शादी करेगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, लड़की ने सबसे पहले लड़के को साल 2017 में पटाया था। इसके बाद धीरे-धीरे करके उसने 18 लड़कों को पटाकर उनके साथ रोमांस करना शुरू किया।

लड़की की हो चुकी थी शादी

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की की साल 2014 में शादी हो चुकी थी। लड़की का एक बच्चा भी है। इसके बावजूद पैसों के लिए लड़की ने सारे लड़कों को ठगा। वह सारे लड़कों से हर महीने पैसे ऐंठती थी। एक तरह से यह उसकी कमाई का जरिया था। लड़की सारे लड़कों के साथ डेट पर जाती थी और सभी के साथ रोमांस भी करती थी। आखिरकार उसकी एक गलती के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। दरअसल, एक लड़के ने उससे विवाहित जोड़े के रूप में पंजीकरण कराने की बात कही। वह इसे बार-बार टालती रही। अंत में उस लड़के को शक हो गया और उसने पुलिस में कंप्लेन कर दी। पुलिस की जांच में लड़की की पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article