वायरल न्यूज़

Viral Post: लड़की ने शेयर की अपनी मां की इमोशनल वॉइस नोट, सुनने के बाद आपकी भी आंखें भर आएंगी

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक मां का अपनी बेटी को भेजे गए इमोशनल वॉइस नोट खूब वायरल हो रहा है। जिससे सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें भर आईं।

Image

लड़की ने अपनी मां की वॉइस नोट को किया शेयर (Instagram/@slayaniiii)

बच्चे चाहे कितने भी बड़े क्यों ना हो जाएं। मां-बाप को हमेशा उनकी फिक्र लगी रहती है। इसी फिक्र और चिंता में डूबे मां-बाप भले एक टाइम खाना भूल जाएंगे मगर वे अपने बच्चों को फोन कर उनका हाल-चाल लेना कभी नहीं भूलते। वे एकदम दवा के टाइम की तरह अपने जिगर के टुकड़े को जरूर फोन करते हैं। जो लोग अपने घर से बाहर रहकर नौकरी या फिर पढ़ाई करते हैं। उन्हें इस स्थिति की भलीभांति जानकारी होगी।

बच्चों के फोन ना उठाने पर बढ़ जाती है माता-पिता की चिंता

मगर इस भागती दुनिया की होड़ में नौकरी या पढ़ाई कर रहे बच्चे कई बार काम के चलते या फिर व्यस्तता के चलते उनका फोन नहीं उठा पाते हैं। कई बार तो बच्चे सोचते हैं कि मम्मी-पापा का फोन है तो चलो इत्मिनान से फुर्सत में बात करेंगे। ऐसे में उनकी बात कई दिनों तक अपने मां-बाप से नहीं हो पाती। मगर बच्चों के फोन का ना उठना माता-पिता को कहीं ना कहीं चिंता में डाल देता है। इसी चिंता में डूबी एक मां का वॉइस नोट (Voice Note) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनकी बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बेटी ने फोन नहीं उठाया तो मां ने भेजा इमेशनल वॉइस नोट

वायरल हो रहे इस वॉइस नोट में मां को अपनी बेटी का हाल-चाल और उसकी खैरियत पूछते हुए सुना जा सकता है। साथ ही मां को अपनी बेटी के लिए चिंता जताते हुए भी सुना जा सकता है। वे अपने इस वॉइस नोट में कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी की बहुत याद आती है। आगे वह कहती हैं कि, "मैंने तुम्हें कई बार कॉल किया मगर तुम कॉल ही नहीं उठा रही हो। प्लीज तुम अपना फोन साइलेंट में मत रखा करो और मन लगाकर पढ़ाई करना। अगर मन नहीं लगेगा तो अपने दोस्तों के यहां चले जाया करो। उनसे सारी बातें किया करो। थोड़ा मिला-जुला करो और बातचीत आपस में किया करो। उससे मन हल्का होता है, बेटा।"

ये भी पढ़ें:

मां ने बेटी को टेंशन नहीं लेने की दी सलाह

आगे मां अपनी बेटी को आश्वस्त करते हुए कहती है कि, "किसी भी बात की टेंशन मत लेना लाडो। मैं तुम्हारे साथ हूं और खाना-पीना टाइम से करते रहना ताकि सेहत अच्छा रहे। अगर तुम्हें थोड़ा सा भी प्रॉब्लम होगी तो तुम सबसे पहले अपने मम्मी-पापा को कॉल करके बताना बेटा। जो भी टेंशन होगा, हमलोग लेंगे, तुम्हें कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बाकि मैं क्या बोलूं, आप खुद समझदार हो बेटा। तुम्हारी बहुत याद आती है। I Love You."

वॉइस नोट सुनकर भावुक हुए लोग

इस वॉइस नोट को इंस्टाग्राम पर @slayaniiii नाम की यूजर ने शेयर किया है। जहां उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे सोने का शेड्यूल पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है, सोते समय मैं अपना फोन साइलेंट पर रखती हूं, और कल जब मैं उठी तो मुझे यह देखने को मिला।" फिलहाल यह वॉइस नोट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही इस पर भावुक होते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने इस वायरल पोस्ट (Viral Post) पर कमेंट कर लिखा कि मां जैसा इस दुनिया में कोई नहीं, तो वहीं, कुछ अन्य लोगों इस वॉइस नोट को सुनने के बाद अपनी मां की याद आ गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article