वायरल न्यूज़

रात में भूत वाला प्रैंक करने लगी लड़की, मगर दस सेकंड में जो हुआ देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2025, 08:19 PM IST

Funny Prank Video: वायरल वीडियो दरअसल भूत वाले प्रैंक से जुड़ा है। जिसमें एक लड़की बाइक पर जा रहे लड़के को डराने की कोशिश करती है। मगर करीब दस सेकंड में लड़की के साथ खुद ऐसा कुछ होता है कि उसकी आंखें फटी रह गईं।

Image

मजेदार प्रैंक से जुड़ा ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/angelrai07)

Funny Prank Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो भावुक कर देते हैं। मगर कई बार नजारे खूब हंसाते भी है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो बहुत मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो दरअसल भूत वाले प्रैंक से जुड़ा है। जिसमें एक लड़की बाइक पर जा रहे लड़के को डराने की कोशिश करती है। मगर करीब दस सेकंड में लड़की के साथ खुद ऐसा कुछ होता है कि उसकी आंखें फटी रह गईं। डराने आई लड़की खुद बुरी तरह डरकर भाग गई।

खुद डर गई लड़की

प्रैंक वाले वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है। लड़की सफेद सलवार कमीज में सड़क किनारे खड़ी है। थोड़ी ही देर में एक बाइक आती है और लड़की उसे रुकने का इशारा देती है। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसमें देखेंगे कि लड़की बाइक पर बैठे लड़के को डराते हुए कहती है कि वो एक भूत है। इसपर लड़का डरने की बजाय हंसता है और उससे गायब होने के लिए कहता है। अब लड़की उसकी बात सुनकर कंफ्यूज हो गई।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया खुद लड़की को होश उड़ गए। इसमें देखेंगे कि लड़का खुद ही लड़की को गायब होकर दिखा देता है। फ्रेम में देखेंगे लड़के को डराने आई लड़की खुद कांपने लग जाती है। मालूम मजेदार प्रैंक का ये वीडियो अभी एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। वीडियो करीब 25 लाख यूजर्स को पसंद आया है। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर angelrai07 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article