वायरल न्यूज़

VIDEO: कार की खिड़की से निकल नागिन डांस कर रही थी लड़की, फिर हुआ गजब का खेल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 17, 2022, 11:01 AM IST

Funny Video: एक लड़की मजे लेते हुए कार की खिड़की से बाहर निकलकर डांस कर रही थी। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे नीचे गिर पड़ी। इस नजारे को देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

डांस करना पड़ गया भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कार की खिड़की से निकलकर डांस कर रही थी लड़की
  • अचानक लड़की का बिगड़ा बैलेंस और वो नीचे गिर पड़ी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Dance Funny Video: आज कल लोगों में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। खासकर, युवा वर्ग में तो इसे लेकर होड़ मची है। कुछ लोग इसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपको सैकड़ों-हजारों वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की चलती कार की खिड़की से निकलकर डांस कर रही थी। इसके बाद लड़की की जो हालत हुई उसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं लोग इस मजेदार वीडियो (Funny Video) पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

कई लोगों को स्टंट (Stunt Video) करना काफी अच्छा लगता है। वहीं, कुछ लोगों में तो इसे लेकर जुनून होता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Dance Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। तभी एक चलती कार की खिड़की से एक लड़की बाहर निकलती है और डांस करने लगती है। जिस तरह से वो खुद को लहरा रही थी, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। लेकिन, कुछ ही पल बाद लड़की के साथ गजब का खेल हुआ और वो कार से नीचे गिर गई। जिस तरह वो नीचे गिरी यकीनन उसे अच्छी-खासी चोटें आई होगी। देखें वीडियो...

डांस करने के चक्कर में हुआ खेल

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। यह अजीबोगरीब मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gurbachansingh998877665544' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि पापा की परी ने कमाल कर दिया। किसी का कहना है कि लड़की के साथ तो भाई खेल हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि और करो डांस।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article