वायरल न्यूज़

Video: आसमान में चमक रही थी बिजली, नीचे जल रहा था आस्था का लौ, बनारस के घाट पर तूफानी बारिश में भी नहीं रुकी गंगा आरती

सोशल मीडिया पर बनारस के घाट का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज बारिश होने के बावजूद भी पुजारी मां गंगा की आरती कर रहे हैं।

Image

गंगा घाट पर आरती करते पुजारी (Instagram/@Timesnow_trending)

यदि कभी आप बनारस गए हों तो आपने वहां के गंगा घाट पर शाम की आरती जरूर देखी होगी। अगर आप नहीं भी गए हों तो भी बता दें कि बनारस को भारत के धार्मिक शहरों में से एक माना जाता है। जो अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक माहौल और गंगा घाटों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां हर दिन शाम को होने वाली गंगा आरती एक ऐसा नजारा होता है, जिसे देखने के लिए हजारों लोग आते हैं लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर बनारस के ही गंगा घाट का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जहां तेज बारिश में भी घाट पर गंगा आरती की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

बारिश में भीगते हुए भी आरती करते रहे पुजारी

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि ऊपर आसमान में बिजली बहुत तेज आवाज के साथ गड़गड़ा रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश भी तेज हो रही है। इस स्थिति में भी घाट पर पुजारियों को गंगा आरती करते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि घाट के किनारे आरती बारिश में भी बिना रुके जारी रही। जहां एक तरफ प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही थी, वहीं दूसरी तरफ पुजारी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जो सबसे खास बात देखने को मिली वह ये थी कि इतनी तेज बारिश के बाद भी आरती की लौ बुझ नहीं रही थी। पुजारी भीगते हुए, हाथों में दीपक लिए, पूरे रीति-रिवाज, नियम और भक्ति के साथ पूजा करते रहे।

नजारा देख लोग हुए भावुक

सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे देखकर भावुक हो गए और इसे सच्ची भक्ति का प्रतीक बता रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि सनातन परंपरा और आस्था कितनी मजबूत है यह वीडियो देखकर पता चला गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article