वायरल न्यूज़

VIDEO: ये विकलांग सीट है, शख्स से बोली महिला को मिला ऐसा जवाब, सुनकर फिर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2025, 11:57 AM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट पर आराम से बैठा है। तभी एक महिला उसके करीब पहुंची और सवाल पूछा। इसपर शख्स ने ऐसा जवाब दिया सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल होगा। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको आज खूब हंसाने वाला है। वीडियो ट्रेन के कोच से जुड़ा है जो यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। ठीक से खड़े होने की जगह तक नजर नहीं आती है।

दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पर बैठा था शख्स

कोच में एक महिला भी नजर आती है जो बैठने के लिए कहीं जगह मिलने की तलाश में है। महिला की नजर तभी एक ऐसी सीट पर पड़ती है जिसे दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किया गया है। मगर सीट पर एक तंदरुस्त शख्स बैठा नजर आता है। महिला तुरंत शख्स के पास पहुंचती है और उससे सवाल पूछती है। महिला शख्स से कहती है कि वो विक्लांग की सीट पर बैठा है? महिला के इस सवाल पर शख्स ने ऐसा जवाब दिया कि जिसे सुनकर सोशल मीडिया भी उसका फैन हो गया। शख्स ने कहा कि अब उसे बैठने के लिए भी पैर कटवाना पड़ेगा?

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इधर शख्स से सवाल कर रही महिला ने भी सपने में नहीं सोचा होगा कि उसे ऐसा जवाब मिलने वाला है। बरहाल ट्रेन में यात्रा कर रहे शख्स से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खासा पसंद आया है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लाइक किया है। मालूम वीडियो इंस्टाग्राम पर supreme_leader_70 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए साझा किया गया है। इसका मकसद किसी को भावनाओं को आहत करना नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article