Funny Video of Man Playing Manjira: कहते हैं मस्ती करने की कोई उम्र नहीं होती, इसे प्रमाणित करने वाला काफी सारा कंटेंट आप सभी रोजाना सोशल मीडिया पर देखते होंगे। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन थोड़ा हटकें है। इस वीडियो में आपको जो शख्स दिखाई दे रहा है, उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और आपकी हंसी निकल जाएगी।
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स मंजीरा बजाते हुए दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, वीडियो में एक कार्यक्रम का दृश्य दिखाया गया है, जहां पास में खड़ा एक शख्स मंजीरा बचा रहा है, जैसे कोई छोटा बच्चा मंजीरा बजाते-बजाते उसमें लीन हो गया हो। अब ऐसे में इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आप सभी के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकलने वाली है 'उम्र पचपन का, दिल बचपन का'।
मंजीरा बजाते हुए शख्स का मजेदार वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जब कोई शख्स अपने काम को काफी एंजॉय करता है तो ऐसा ही अद्भुत क्षण दिखता है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि चाचा ने तो मौज कर दी। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '__bala_21__' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
