वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते को देख फड़फड़ा रही थी मुर्गी, डॉगी ने ऐसे धर दबोचा, फिर जो हुआ...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 26, 2023, 04:47 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मुर्गी और एक कुत्ते के लड़ाई को दिखाया गया है, जिसे शुरुआत में तो देखने पर लगता है कि मुर्गी का काम तमाम होने वाला है लेकिन फिर रिजल्ट कुछ और ही हो जाता है। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

Image

मुर्गी और कुत्ते की मजेदार लड़ाई (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गी और कुत्ते की हुई लड़ाई
  • कुत्ते ने मुर्गी को धर दबोचा
  • फिर हैरान कर देने मंजर आया सामने

Hen and Dog Viral Video: क्या कभी आपने कुत्ते और मुर्गी को एक साथ देखा है। अगर देखा भी होगा तो उसमें कुत्ता ही भारी पड़ता होगा और मुर्गी दुम दबाकर भाग निकलती होगी। लेकिन आज हम आपको कुत्ते और मुर्गी का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वैसे यह वीडियो (Viral Video) जितना होश उड़ाने वाला है, उतना ही हंसाने वाला भी। तो आइए देखते हैं यह वीडियो...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ मुर्गी और एक कुत्ते का दिखाया गया है, जिसमें एक मुर्गी कुत्ते पर काफी गुस्सा करती है लेकिन फिर भी कुत्ता कुछ नहीं बोलता। फिर भी मुर्गी नहीं मानती और फिर कुत्ता उसे धर दबोच लेता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मुर्गी का तो चिकन फ्राई हो गया होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ देर बाद मुर्गी अपने प्रयासों से छुट जाती है और फिर से कुत्ते को परेशान करने लगती है, जिससे कुत्ता वहां से चला जाता है। इस वीडियो (Funny Video) को देखने के बाद आप हंसी से पागल होने वाले हैं।

कुत्ते और मुर्गी की लड़ाई का फनी वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि काफी खतरनाक चिकन है और कुत्ता उतना ही शांत। वहीं. दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए इसे पुलिस और आम जनता से कंपेयर किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'cute_muhammad07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article