वायरल न्यूज़

'दांत मांजकर आया करो...', सुनवाई के बीच वकील से बोले जज साहब, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2025, 03:58 PM IST

Funny Video Today: जज साहब वकील के दांत देखकर सलाह देते हैं कि वो कोर्ट रूम में दांत मांजकर आया करें। इसपर वकील साहब बिना किसी विरोध के हां में हां मिलाते हुए मांफी मांगते हैं। मामला दोबारा केस की सुनवाई पर जाता जज एक फिर वकील से सवाल किया।

Image

कोर्ट में सुनवाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया है। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: अदालत में किसी के के सिलसिले में हुई सुनवाई से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। मगर सुनवाई के बीच जज और वकील के बीच ऐसी बातचीत हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर नेटिजन्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इसमें देखेंगे कि सुनवाई चल रही है और जज साहब दोनों पक्षों को ध्यान से सुन रहे हैं। मगर इसी बीच उनकी निगाह एक पक्ष के वकील पर पड़ी जो अजीब तरह से बोलते नजर आते हैं। जज साहब ने सुनवाई बीच में रोकते हुए वकील से सीधे सवाल किया।

वकील को दांत मांजने की सलाह

जज साहब वकील के दांत देखकर सलाह देते हैं कि वो कोर्ट रूम में दांत मांजकर आया करें। इसपर वकील साहब बिना किसी विरोध के हां में हां मिलाते हुए मांफी मांगते हैं। मामला दोबारा केस की सुनवाई पर जाता जज ने एक फिर वकील से सवाल किया। सवाल पूछा जाता है कि वो कोर्ट में पान चबा रहे हैं। अब फ्रेम में जो कुछ नजर आता है सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। अपने बचाव में वकील साहब कहते हैं कि वो पान नहीं खा रहे हैं। फिर सवाल होता है कि फिर वो क्या चबा रहे हैं। क्या वो चुइंगम चबा रहे हैं? इसपर वकील ने बड़ी ईमानदारी से जवाब दिया कि वह पान नहीं बल्कि गुटखा खा रहे हैं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो कि फ्रेम में ये एक नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कोर्ट में सुनवाई से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर vidhiektasngh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article