वायरल न्यूज़

Funny Video: पति ने जूठा खाने से किया इंकार, फिर पत्नी ने ऐसे बजाई बैंड! देखकर आ जाएगी तरस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 01:57 PM IST

Funny Video: जैसे ही पत्नी खाकर चम्मच वापस रखती है, पति उस जूठी चम्मच को तौलिया से साफ करने लगता है। पति को ऐसा करते हुए पत्नी देख लेती है। इसके बाद पत्नी वापस आती है और फिर जो करती है, उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ पति-पत्नी का फनी वीडियो
  • वीडियो देखकर पति पर आ जाएगा तरस
  • पति ने जूठा खाने को कर दिया था इंकार

Funny Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो लड़ाई वाले होते हैं तो कई वीडियो बड़े मजेदार होते हैं। वैसे भी पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक चलती रहनी चाहिए। इससे रिश्ते में प्यार बना रहता है। आपने अक्सर ही ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें पति-पत्नी नोक-झोंक करते नजर आते होंगे। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक पत्नी और पति के बीच जिस तरह की नोकझोंक देखने को मिलती है, वह काफी फनी है।

पति-पत्नी का फनी वीडियो वायरल

वीडियो की शुरुआत पति के ब्रेकफास्ट करने से होती है। आप देख सकते हैं कि पति डाइनिंग टेबल पर बैठकर कुछ खा रहा होता है। इसके बाद पत्नी वहां पर आती है और पति के हाथ से चम्मच लेकर उसमें से थोड़ा सा खा लेती है। जैसे ही पत्नी खाकर चम्मच वापस रखती है, पति उस जूठी चम्मच को तौलिया से साफ करने लगता है। पति को ऐसा करते हुए पत्नी देख लेती है। इसके बाद पत्नी वापस आती है और फिर जो करती है, उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। देखें वीडियो-

वीडियो को anjum_1200 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं पत्नी के चम्मच जूठा करने के बाद जब पति उसे साफ करने लगता है तो पत्नी उस चम्मच को पूरी तरह जूठा करती है। इसके बाद वहां रखे सारे सामान को वह अजीबोगरीब तरीके से जूठा करती है। पत्नी का पेट इससे भी नहींं भरता और वह पति के होठ पर Kiss करके उसका मुंह भी जूठा कर देती है। वीडियो देखने में काफी फनी है। आप भी वीडियो देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article