वायरल न्यूज़

अपनी गलती से स्कूटी से धड़ाम हुई लड़की, लोग बोले- चाईनीज पापा की परी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 11, 2024, 02:39 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि महिला स्कूटी चला रही है। उसके आसपास कोई नहीं था। मगर तभी अपनी गलती से एक्सीडेंट करा बैठी और हंसी का पात्र बन गई।

Image

महिला का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद ही एक्सीडेंट करा बैठी महिला
  • एक्सीडेंट की वजह देखकर हंसेंगे
  • वायरल हो रहा चीन का वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं जिन्हें देखती ही हमारी हंसी छूट जाती है। इनमें स्कूटी गर्ल से जुड़े वीडियो नेटिजन्स को सबसे ज्यादा हंसाते हैं। इनमें लड़कियां स्कूटी चलाते समय कुछ ऐसा करती हैं कि एक्सीडेंट करा बैठती हैं। ये कभी-कभी खुद गिर पड़ती हैं तो कभी दूसरों को ही टक्कर मार बैठती हैं। ऐसे एक्सीडेंट्स वीडियोज पर नेटिजन्स कई बार 'पापा की परी' कहकर उनका मजाक भी उड़ते हैं। अभी सोशल मीडिया में करीब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है।

चीन का है वीडियो

कहा जा रहा है कि वीडियो पड़ोसी देश चीन का है। यहां स्कूटी सवार महिला का अजीब ढंग से एक्सीडेंट होता है। एक्सीडेंट भी ऐसा कि देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि महिला स्कूटी पर सवार है। छोटा बच्चा भी आगे बैठा हुआ है। मगर महिला का पूरा ध्यान मोबाइल की तरफ है। वो स्क्रीन में कुछ देख रही है और इतना खो गई कि उसे ध्यान ही नहीं रहा कि स्कूटी चला रही है। इससे एकाएक उसका बैलेंस बिगड़ा और महिला बच्चे सहित धड़ाम से नीचे गिर पड़ी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने स्कूटी चला रही महिला को पापा की परी बता दिया। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ये तो हर देश की समस्या है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर out_offun नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज और लाइक भी बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article