वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक पर लेना चाहता था कार वाला मजा, लेकिन रास्ते में हुआ ऐसे खेल मिल गई बड़ी सजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स बाइक को कार बनाकर मजे ले रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हो गया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

Image

फेमस होने के चक्कर में खेल हो गया (तस्वीर साभार- @douglas_dgrau244)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार एक से एक चौंकाने वाले वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमागी की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर दुनिया हिल जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के आप भी उछल पड़ेगें। क्योंकि, एक शख्स बाइक पर कार वाला मजा लेना चाहता था। इसके लिए उसने काफी अनोखा जुगाड़ भी भिड़ाया, लेकिन रास्ते में ऐसा खेल हुआ, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो अजीबोगरीब काम करके फेमस होना चाहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बाइक पर अनोखे अंदाज में साफो लगाए हुए है। इतना ही नहीं शख्स बाइक को सरपट दौड़ा भी रहा है। लेकिन, बीच में रास्ते में उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। देखें वीडियो...

फेमस होने के चक्कर में बन गया पोपट

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे सच में इसके साथ अनोखा खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'douglas_dgrau244' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और लो मजे। कुछ का कहना है कि फेमस होने के चक्कर में पोपट बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article