आजकल लोगों को एक बहुत ही खराब आदत लग गई है और वह है ड्राइव करते वक्त मोबाइल चलाने की। आपने कई बार देखा होगा कि लोग ड्राइव करते हुए रील बनाते हैं। कई बार तो वे ड्राइव करते वक्त स्टंट भी दिखाने लगते हैं और उसे कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। ऐसे में कई बार ऐसी हरकत करने वाले कुछ लोग रास्ते में सफर पर निकलते तो जरूर हैं मगर अपनी मंजिल तक पहुंच नहीं पाते। हाल में सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आत्मा तक कांप गई।
ड्राइव करते वक्त वीडियो बना रहा था ड्राइवर
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ दोस्त कार में बैठे सफर पर निकले होते हैं। कार के अंदर फुल माहौल भी बना हुआ है। इसी दौरान कार ड्राइव कर रहा युवक अपनी पैंट की जेब से अपना मोबाइल निकालता है और ड्राइव करते-करते वीडियो बनाने लगता है। वह अभी वीडियो बना ही रहा होता है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट जाती है।
ये भी पढ़ें:
अंधेरे में गाड़ी हुई कंट्रोल से बाहर
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि गाड़ी अंधेरे में चल रही थी और तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पलटकर गड्ढे में गिर जाती है। हादसे के वक्त कार ड्राइव कर रहे उस शख्स के दोस्त जोर-जोर से ब्रेक..., ब्रेक..., ब्रेक... चिल्लाते रह जाते हैं लेकिन गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो जाती है और नीचे खाईं में पलट जाती है। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर के दोस्तों को उसे कोसते हुए सुना जा सकता है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @daily.brake.brake नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने इस हादसे को लेकर दुख जताया तो कई लोगों ड्राइव करने के वक्त मोबाइल चलाना गलत बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
