पानी में रहता है मगर तैर नहीं सकता, कौन सा है यह जानवर, नाम सुनकर दंग रह जाएंगे आप

पानी में रहने वाले लगभग सभी जीव-जंतुओं को तैरना पड़ता है। ताकि वे एक जगह से दूसरे जगह पर जा सकें लेकिन इस कुदरत का निजाम देखिए कि धरती पर एक ऐसा भी जानवर है जो पानी में रहने के बावजूद भी तैरता नहीं है और वह आराम से पानी के अंदर ही एक जगह से दूसरी जगह पर चला जाता है। आइए आज हम यही जानेंगे कि आखिर वह जानवर कौन सा है जो पानी में रहने के बाद भी बिना तैरे अपना पूरा जीवन पानी में ही बिता देता है।

Authored by: पंकज यादवUpdated May 18 2026, 12:48 IST
​धरती पर मौजूद तरह-तरह के जीव-जंतु और प्राणीImage Credit : IStock, AI Generated Images01 / 08

​धरती पर मौजूद तरह-तरह के जीव-जंतु और प्राणी

इस धरती पर कई तरह के जीव-जंतु और जानवर रहते हैं। इस प्रकृति ने हर एक प्राणी को कुछ ना कुछ खास प्रवृति दी है। जो उन्हें पूरी दुनिया से अलग बनाती है। आज हम एक ऐसे ही जानवर के बारे में बात करेंगे। जिसकी अजीबोगरीब प्रवृति लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है और साथ ही उसे दूसरे जानवरों से अलग भी बनाती है।

पानी में रहने के बाद भी तैर नहीं पाता यह जानवरImage Credit : IStock, AI Generated Images02 / 08

पानी में रहने के बाद भी तैर नहीं पाता यह जानवर

इस जानवर की सबसे खास बात यह है कि ये पानी में रहते हुए भी पानी में तैर नहीं सकता। फिर भी यह डूबता नहीं और पानी में ही अपनी जिंदगी बिताता है। अब सोचने वाली बात यह है कि बिना तैरे यह पानी में कैसे रह लेता है।

कौन सा है वह जानवर, जो पानी में रहता तो है लेकिन तैर नहीं सकताImage Credit : IStock, AI Generated Images03 / 08

कौन सा है वह जानवर, जो पानी में रहता तो है लेकिन तैर नहीं सकता

हम जिस जानवर की बात कर रहे हैं, वह दरियाई घोड़ा यानी हिप्पोपोटामस (Hippopotamus) है। जो पानी में बिना तैरे रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह ऐसा कैसे कर लेता है। तो आइए आपके इस सवाल का भी जवाब हम दे देते हैं।

फिर पानी में आगे कैसे बढ़ता है यह जानवर? Image Credit : IStock, AI Generated Images04 / 08

फिर पानी में आगे कैसे बढ़ता है यह जानवर?

दरअसल, दरियाई घोड़ा शरीर से इतना भारी होता है कि वह पानी में तैर ही नहीं पाता। ऐसे में वह पानी में तैरने के बजाय नदी या झील की सतह पर चलते हुए या फिर उछलते-कूदते हुए आगे बढ़ता है और अपना रास्ता तय करता है।

पानी में क्यों नहीं तैर पाता यह, क्या है वजहImage Credit : IStock, AI Generated Images05 / 08

पानी में क्यों नहीं तैर पाता यह, क्या है वजह

बता दें कि हिप्पो की हड्डियां इतनी भारी होती हैं कि वे उसे पानी के अंदर डूबे रहने में उसकी मदद करती हैं। जिससे वे जब चाहते हैं तभी पानी की सतह पर ऊपर आते हैं और फिर से वापस पानी के अंदर डुबकी लगा लेते हैं।

पानी के अंदर गजब की फुर्ती देखी जा सकती है इनमेंImage Credit : IStock, AI Generated Images06 / 08

पानी के अंदर गजब की फुर्ती देखी जा सकती है इनमें

पानी के अंदर दरियाई घोड़े इतने फुर्तीले होते हैं कि वे पानी के सतह पर जब भी चलते हैं तो ऐसा लगता है कि वे पानी के अंदर दौड़ रहे हैं या फिर उड़ रहे हों। पानी के अंदर का उत्प्लावक बल (Buoyant Force) उन्हें उछलने में मदद करता है।

सांस रोककर काफी देर तक पानी के अंदर ही रहता हैImage Credit : IStock, AI Generated Images07 / 08

सांस रोककर काफी देर तक पानी के अंदर ही रहता है

एक दरियाई घोड़ा पानी के अंदर अपनी सांस को 5 मिनट तक रोक सकता है। जिससे वह अंदर ही पानी में आराम से रह पाता है। जब उसे सांस लेनी होती है तो वह हर 5 मिनट बाद पानी की सतह पर आ जाता है। फिर सांस लेकर अंदर चला जाता है।

सोते वक्त भी ऐसा कर सकता है यह जानवर 08 / 08

सोते वक्त भी ऐसा कर सकता है यह जानवर

आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि वह ऐसा सोते वक्त भी कर सकता है। अगर आप उनके शरीर की बनावट को देखें तो आप देखेंगे कि उनके कान, आंखें और नाक बिल्कुल उनके सिर के ऊपरी हिस्से पर मोजूद होते हैं, जिससे वे पानी में डूबे रहने पर भी अपने आस-पास नजर रख सकते हैं और आसानी से सांस ले सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!