वायरल न्यूज़

Video: शिकार के लिए दो शिकारी पक्षियों में हुई छीनाझपटी, एक की मेहनत पर फिरा पानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रकृति की एक रोमांचक और मजेदार घटना देखने को मिल रही है। वीडियो में दो पक्षियों को एक शिकार के लिए एक-दूसरे से छीनाझपटी करते हुए देखा जा सकता है।

Image

एक-दूसरे से शिकार की छीनाझपटी करते शिकारी पक्षी (X/@NatureUnedited)

प्रकृति से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। जिनमें कई रोमांचक घटनाएं और कहानियां देखने और सुनने को मिलती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो शिकारी पक्षियों के बीच शिकार के लिए छीनाझपटी हो रही है। वीडियो के अंत में एक शिकारी पक्षी की जीत होती है तो दूसरे के मेहनत पर पानी फिर जाता है।

ये भी पढ़ें:

पेलिकन और ओस्प्रे के बीच शिकार के लिए हुई लड़ाई

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में घटना से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। जहां बताया गया है कि ये दो शिकारी पक्षी पेलिकन और ओस्प्रे हैं। ये दोनों पक्षी मछलियों का शिकार करने में बहुत माहिर होते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पेलिकन बड़ी ही चालाकी से ओस्प्रे की शिकार की हुई मछली को उसके पंजों से छीनकर अपना निवाला बना लेता है।

किसने मारी बाजी?

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ओस्प्रे पक्षी पहले पानी से मछली का शिकार कर आसमान में उड़ रहा होता है। तभी नीचे से पेलिकन पक्षी उसके पीछे-पीछे तेजी से उड़ते हुए मुंह खोले उसके पंजों के करीब पहुंच जाता है और अगले ही पल वह ओस्प्रे की शिकार की हुई मछली पर धावा बोल देता है और उसे अपनी चोंच में दबा लेता है। पेलिकन के धावा बोलते ही ओस्प्रे नीचे गिरने लगता है क्योंकि उसके पंजे पेलिकन की चोंच में दबे होते हैं। जब ओस्प्रे खुद को संभाल नहीं पाता तो मजबूरन उसे मछली छोड़नी पड़ती है और मछली छोड़ते ही पेलिकन उसके पंजों को छोड़ देता है। जिससे वह दोबारा आसमान में उड़ान भर पाता है और उड़ते हुए चला जाता है। इधर, पेलिकन शिकार को झपटने के बाद उसे आराम से पूरे मजे के साथ खाते दिखता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article