वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क ताऊ और चचा के बीच हाहाकारी लड़ाई, एक-दूसरे को चप्पलों से कूटा, लोग बोले- 'तूफानी हैं दोनों'

Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बुजुर्ग आपस में जमकर लड़ रहे हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बुजुर्गों के बीच लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्गों के बीच लड़ाई
  • दोनों का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Old Man Fight Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जो लोंगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Today Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। लोग इन वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो (Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में बीच सड़क दो बुजुर्गों के बीच जमकर लड़ाई हो रही है।

आमतौर पर जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ और चल नहीं सकते। उस उम्र में दो बुजुर्गों ने ऐसा गदर काटा, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर बस स्टैंड पर दो बुजुर्गों के बीच बहस हो गई। अचानक दोनों फॉर्म में आए गए और चप्पल निकाल कर एक-दूसरे को पीटने लगे। दोनों एक-दूसरे को दौड़ाते हुए चप्पलों से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग बीच-बचाव करने की भी कोशिश कर रहे हैं, इसके बावजूद दोनों रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नजारा देखकर ऐसा लग रहा था जैसे बस स्टैंड अखाड़ा बना गया हो। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

बुजुर्गों की हाहाकारी लड़ाई

ताऊ और चचा की लड़ाई देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे दोनों तूफानी हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'official_yadav_0303' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसलिए कहते हैं उम्र तो एक नंबर है। कुछ का कहना है कि इन्हें देखकर तो जवान भी घबरा जाए। इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article