वायरल न्यूज़

पहाड़ की चोटी पर झूलने लगी लड़की, मगर जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 13, 2024, 09:16 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की ऊंचे पहाड़ की चोटी पर खड़ी है। यहां वो एक पेड़ के तने की मदद से झूलने की कोशिश करती है कि तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

पहाड़ की चोटी पर झूलने लगी लड़की। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता हैं कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि लड़की अपनी सहेलियों के साथ पहाड़ पर घूम रही है। इसी बीच वो चोटी पर पहुंची और एक पेड़ को निहारने लगी। इसमें पेड़ का एक लंबा तना नजर आता है। अब इसे देखकर लड़की के दिमाग में कुछ चलता है।

पहाड़ी पर झूलने पहुंच गई लड़की

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़की के दिमाग में झूलने का आइडिया आता है। लड़की मजबूत तने को पकड़ती है और झूलने के लिए किनारे पर खड़ी हो जाती है। मगर अगले कुछ सेकंड में उसके साथ जो कुछ हुआ खुद लड़की को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। दरअसल लड़की ने जैसे ही तने को पकड़कर हवा में छलांग लगाई उसके हाथ से तना ही फिसल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। देखकर मालूम होता है कि लड़की पहाड़ी की चोटी से गिरकर सीधे नीचे जा गिरी।

देखिए वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। ये अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो इसे इंस्टाग्राम पर parbati.dhami नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article