वायरल न्यूज़

महिला ने बना डाला मर्दों को उठा-उठाकर फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज ने शेयर किया यह Video

एक महिला ने अपनी ताकत का नमूना पेश करते हुए बेहद ही अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। इस रिकॉर्ड में महिला ने एक-एक करके 10 लोगों को उठा-उठाकर फेंका है।

Image

महिला ने 10 मर्दों को उठा-उठाकर फेंका (Instagram/@GWR)

दुनिया में कई लोग अपनी ताकत और हुनर से ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में एक महिला ने अपनी जबरदस्त ताकत दिखाते हुए ऐसा ही एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस रिकॉर्ड के तहत जर्मनी की स्ट्रॉन्गवुमन कही जाने वाली सिना रूपैंथल (Sina Ruppenthal) ने मात्र 37.44 सेकंड में 10 लोगों को उठाकर फेंकने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह कारनामा उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख Munich में आयोजित विश्व रिकॉर्ड के भव्य शो के दौरान किया। जिसका नाम था 'डाई ग्रोब शो दर वेल्ट्रेक्रोड' (Die große Show der Weltrekorde), इस शो में अलग-अलग तरह के विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाती है और इसे टीवी चैनल पर इसे लाइव टेलीकास्ट किया जाता है।

महिला ने 10 लोगों को उठाकर फेंका

रिकॉर्ड बनाने के दौरान सिना ने एक-एक करके 10 लोगों को उठाया और उन्हें आगे की ओर फेंकेते चली गईं। उन्होंने यह पूरा काम सिर्फ 37.44 सेकंड में पूरा कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सिना अपनी ताकत के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम फास्टेस्ट स्ट्रॉन्गवुमन थ्री ऑब्स्टेकल मेडली का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

GWR ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया Video

सिना का कहना है कि वह इस रिकॉर्ड के जरिए यह दिखाना चाहती थीं कि महिलाएं भी बेहद मजबूत हो सकती हैं और बड़े-बड़े कारनामे कर सकती हैं। उनके मुताबिक, एक महिला का मजबूत होना भी गर्व की बात है। उनका यह रिकॉर्ड अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है और लोग उनकी ताकत और मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article