स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asian Para Games Live Updates: पैरा एशियन गेम्स के दूसरे दिन भी भारत के मेडल टैली में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को एथलेटिक्स में जहां दीप्ति ने भारत के लिए गोल्ड जीता, वहीं, शूटिंग और स्विमिंग में सिल्वर मेडल आया। पैरा टेबल टेनिस में पांचवां मेडल आया।
पैरा शूटिंग में सिल्वर
पैरा शूटर मनीष नरवाल ने पैरा शूटिंग के P1 मेंस की 10m एयर पिस्टल SH1 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। नरवाल ने 233.7 के स्कोर किया। उन्होंने पैरा एशियन गेम्स 2022 के ब्रॉन्ज मेडल से बेहतर प्रदर्शन करते हुए APG 2026 में सिल्वर मेडल हासिल किया। साथ ही, उन्होंने अपना स्कोर भी 2022 के 217.3 से सुधारकर 2026 में 233.7 कर लिया। इस जीत के साथ, मनीष नरवाल ने LA 2028 पैरालंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है।
पावरलिफ्टिंग में पहला मेडल
भारत के अशोक ने पैरा पावरलिफ्टिंग में रजत पदक जीता। उन्होंने चीन के यी ज़ू के बाद 192 किलोग्राम के सर्वश्रेष्ठ भार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अशोक ने 187 किलोग्राम के भार से शुरुआत की और 192 किलोग्राम तक पहुंचने के बाद अपने अंतिम प्रयास में 201 किलोग्राम भार उठाने में असफल रहे। एशियन पैरा गेम्स के पैरा पावरलिफ्टिंग में यह रजत पदक भारत का पहला मेडल है।
जैवलिन में सिल्वर और ब्रॉन्ज
मेंस की जैवलिन थ्रो F53/54 भारत के लिए दो मेडल आए। प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता और 901 अंक हासिल किए। वहीं, पहली बार हिस्सा ले रहे आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता और 793 अंक हासिल किए।
टेबल टेनिस में पांचवां मेडल
पैरा टेबल टेनिस के पुरुष एकल क्लास 1 में जेहान डोराब मदान ने कांस्य पदक जीता। पैरा टेबल टेनिस में यह भारत का पांचवां मेडल रहा। इससे पहले महिला इवेंट में भाविका पटेल, सोनलबेन पटेल, सहाना रवि और प्रीति पांडे ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
