वायरल न्यूज़

जंगल में चला बुलडोजर, तो सामने सीना तानकर खड़ा रहा हाथी, Video में देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विशालकाय हाथी जेसीबी मशीन से भिड़ गया। जंगल में जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

जेसीबी मशीन से भिड़ गया हाथी (तस्वीर साभार- @whattsviral.india)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई चीजों ऐसे देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में लोग आमतौर पर कल्पना तक नहीं कर सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो काफी चौंकाने (Shocking Video) वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। क्योंकि, इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी और बुलडोजर का आमना-सामना हुआ है। जिस तरह का नजारा था उसने हर किसी को चौंका दिया है। कुछ लोग तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था।

    ये तो हम सब जानते हैं आज के समय में विकास के लिए काफी संख्या में पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं जंगलों की भी कटाई हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर हर साल लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे नई सड़कें, फैक्ट्रियां और अन्य निर्माण कार्य हो सके। परिणाम ये हो रहा है कि धीरे-धीरे जंगलों का सफाया होता जा रहा है, जिससे जानवरों का घर भी खत्म हो रहा है। इतना ही नहीं कई जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भी घुस जाते हैं। इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, एक गजराज जंगल बचाने के लिए जेसीबी मशीन से भिड़ गया। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल में जेसीबी मशीन चल रहा था। तभी एक हाथी उसे रोकने के लिए वहां पहुंच जाता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    जंगल से आया चौंकाने वाला नजारा

    वीडियो में आपने देखा किस तरह जेसीबी मशीन के सामने हाथी टिका रहा है। देखकर ऐसा लग रहा था हाथी किसी हाल में जंगल को बचाना चाहता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दौरान आस-पास काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'whattsviral.india' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article