वायरल न्यूज़

सर! मेरा ब्रेकअप हुआ है... कर्मचारी ने CEO को भेजा छुट्टी का मेल, बॉस का जवाब आपकी सोच से परे

सोशल मीडिया पर इस समय एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गुरुग्राम के एक कर्मचारी ने अपने बॉस से छुट्टी मांगी। कर्मचारी के छुट्टी का कारण और बॉस का जवाब वायरल की मुख्य वजह बना। पढ़िए पूरी खबर।

Image

कर्मचारी ने CEO को भेजा छुट्टी का मेल (फोटो: X/@jasveer10 )

Employee leave request after breakup: ऑफिस में काम करने वाले लोगों को जब छुट्टी चाहिए होती है तो वह बॉस को अलग-अलग बहाना बताते हैं, ताकि उन्हें छुट्टी मिल जाए। बहुत कम लोग होते हैं जो असली कारण बता कर छुट्टी लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। दरअसल गुरुग्राम के एक व्यवसायी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक कर्मचारी की छुट्टी के रिक्वेस्ट को अपने जीवन का सबसे ईमानदार अनुरोध बताया। इस व्यवसायी का नाम जसवीर सिंह है। जो कि एक कंपनी के CEO हैं।

कंपनी के CEO जसवीर सिंह ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके एक कर्मचारी ने ईमेल के जरिए छुट्टी मांगी। कर्मचारी ने छुट्टी की जो वजह बताई वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसे पढ़ने और देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी कर्मचारी की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कर्मचारी ने मेल में छुट्टी का कारण ब्रेकअप बताया

एंप्लॉय ने अपने मेल में लिखा था: "नमस्ते सर, हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है और मैं काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं। मुझे थोड़े समय के ब्रेक की जरूरत है। मैं आज घर से काम कर रहा हूं, इसलिए मैं 28 से 8 तारीख तक की छुट्टी लेना चाहता हूं।" इस पर कंपनी के सीईओ जसवीर सिंह ने जवाब देते हुए अंग्रेजी में लिखा "Leave approved, instantly." अर्थात "छुट्टी तुरंत मंजूर हो गई है।" इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स CEO की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारी की ईमानदारी की भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को @jasveer10 नामक अकाउंट से शेयर किया गया। इंटरनेट यूजर्स ने पोस्ट पढ़ने के बाद लिखा: "कृपया उसे छुट्टी प्रदान करें, उसके मोहल्ले में ऐश्वर्या नहीं अति होगी।" इस पर CEO ने हंसते हुए जवाब दिया "बिना किसी सवाल के छुट्टी मंजूर", दूसरे ने लिखा: "क्या आपकी कंपनी उसकी मदद करेगी?" इस पर CEO ने जवाब दिया: "एक मदद से भी ज्यादा" एक ने हंसते हुए लिखा : "यार, ऐसे भी लोग हैं जो अपनी शादी के लिए इतनी छुट्टियां भी नहीं लेते।" इस पर कंपनी के बॉस ने लिखा: "लेकिन मुझे लगता है कि ब्रेकअप के लिए शादी से ज़्यादा छुट्टी की जरूरत होती है।" इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अब तक 13 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article