वायरल न्यूज़

Viral Video: बेटी दूर, लेकिन दिल करीब… CCTV पर रोज होती है मम्मी-पापा की बात, VIDEO देख रो पड़ेंगे आप

Emotional family video: सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के माता-पिता रोज CCTV कैमरे के सामने आकर उससे जुड़ने की कोशिश करते हैं। बेटी घर से दूर है, लेकिन मां-बाप का प्यार हर दिन इस अनोखे तरीके से नजर आता है।

Image

CCTV के सामने रोज मिलते हैं माता-पिता (Photo: Instagram/shivani_shukla_msd)

Viral emotional video: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने परिवार से जुड़े रहने के लिए फोन कॉल, वीडियो कॉल या फिर मैसेज का सहारा लेते हैं। लेकिन एक परिवार ने अपने प्यार को जताने का एक बिल्कुल अलग और दिल छू लेने वाला तरीका ढूंढ लिया है, जो लोगों को भावुक कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर shivani_shukla_msd नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में शिवानी और उनके माता-पिता रोज घर में लगे CCTV कैमरे के सामने आकर उनसे मिलने की कोशिश करते हैं। असल में यह कैमरा घर की सुरक्षा के लिए लगाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके परिवार के बीच एक खास जुड़ाव का जरिया बन गया।

प्यार और अपनापन को दिखाता है वीडियो

शिवानी घर से दूर रहती हैं, इसलिए उनके माता-पिता (heart touching video) हर दिन कैमरे के सामने खड़े होकर हाथ हिलाते हैं, जैसे वे अपनी बेटी से सामने से बात कर रहे हों। यह छोटा सा तरीका उनके प्यार और अपनापन को साफ दिखाता है। वीडियो में एक बहुत भावुक पल भी है, जिसमें उनकी मां कैमरे की तरफ देखकर इशारों में पूछती हैं कि “खाना खाया या नहीं?” मां का यह सवाल हर उस व्यक्ति को छू जाता है, जो अपने घर और परिवार से दूर रहता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स को खूब पसंद आ रहा Viral Video

कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो उन्हें अपने परिवार की याद दिलाता है। कुछ लोगों ने इसे माता-पिता के सच्चे और निस्वार्थ प्यार की मिसाल बताया है। यह कहानी हमें यह सिखाती है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, अगर दिल जुड़े हों तो रिश्ते हमेशा मजबूत रहते हैं। प्यार जताने के लिए बड़े साधनों की नहीं, बल्कि सच्ची भावना की जरूरत होती है। अब तक इस वारल वीडियो को इंटरनेट पर कई लाख लोग देख चुके हैं। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स इमोशनव मैसेज भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article