वायरल न्यूज़

इंटरनेट पर फिर वायरल हुए 'पाकिस्तानी ट्रंप', इस बार मस्जिद वाला वीडियो छाया

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान के रहने वाला एक शख्स, जिसकी शक्ल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती है, वह आदमी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुल्फी बेचने वाला यह व्यक्ति हर बार ट्रंप के खबरों में आते ही इंटरनेट पर चर्चा में आ जाता है।

Image

‘पाकिस्तानी ट्रंप’ फिर चर्चा में (Photo: Instagram/callme._.muza)

Pakistan Donald Trump Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वह भी तब जब कोई वीडियो या खबर पाकिस्तान से संबंधित हो। पाकिस्तान में अक्सर ऐसी चीजें ट्रेंड करने लगती हैं, जो लोगों को हैरान भी करती हैं और हंसी भी दिलाती हैं। इन दिनों एक बार फिर एक शख्स चर्चा में है, जिसका नाम सलीम बग्गा है। हालांकि सलीम अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस समय सलीम इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि उसकी शक्ल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump video) से काफी मिलती-जुलती है। यही वजह है कि जब भी ट्रंप किसी वजह से खबरों में आते हैं, सलीम की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगते हैं।

ट्रंप जैसी शक्ल सोशल मीडिया पर बनाती है खास

दिलचस्प बात यह है कि जहां डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दुनिया की बड़ी राजनीति से जुड़े रहते हैं, वहीं सलीम एक साधारण जिंदगी जीता है। वह पाकिस्तान में कुल्फी और खीर बेचकर अपना गुजारा करता है। लेकिन उसकी ट्रंप जैसी शक्ल उसे सोशल मीडिया (donald trump lookalike) पर खास बना देती है। इस समय ईरान, इजराइल और अमेरिका में भारी तनाव है। अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर कहर बरपा रहे हैं। भयंकर युद्ध हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सलीम के कुछ वीडियो फिर वायरल हो गए। एक वीडियो (trending video) में वह मस्जिद में बैठकर धार्मिक कार्यक्रम सुनता नजर आया।

खूब देखा जा रहा वायरल वीडियो

बस, फिर क्या था लोगों ने इस वीडियो को तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर अलग दिखने वाली चीजें कितनी जल्दी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। सलीम जैसे लोग भले ही आम जिंदगी जीते हों, लेकिन उनकी खासियत उन्हें इंटरनेट की दुनिया में मशहूर बना देती है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article