वायरल न्यूज़

Viral Video: देखी है कहीं ऐसी ड्राइंग, हाथी ने बनाया इतना जबरदस्त पेंटिंग, लोग बोले- ये दुनिया का सबसे अच्छा पेंटर है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 11:37 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक रील्स काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी बड़ी ही खूबसूरत पेंटिंग बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है और यूजर्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

पेंटिंग बनाते हुए हाथी का वीडियो वायरल (Image Credit : pragati_yadav_09_/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने बनाई जबरदस्त पेंटिंग
  • देखते ही देखते कर दी तैयार
  • वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Elephant Made Painting Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे और अपनी खुद की आंखों पर भरोसा नहीं करेंगे। यह वीडियो एक हाथी का है, जो बेहद ही प्यारा है और हाथी काफी प्यारे जानवर भी होते हैं। ऐसे में यूजर्स द्वारा भी इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक हाथी को दिखाया गया है, जो एक पेंटिंग बना रहा है। ऐसे में पेंटिंग बनाते हुए इस वीडियो को देखने के बाद आपके रियक्शन काफी क्यूट वाले होने वाले हैं। इसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में पेंटिंग बनाते हुए हाथी काफी क्यूट लग रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी काफी मजेदार और क्यूट रियक्शन दे रहे हैं।

पेंटिंग बनाते हुए हाथी का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये इंसान बनना चाहता था लेकिन फैमिली प्रेशर में आकर हाथी बन गया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये हाथी तो प्रोफेशनल पेंटर से भी ड्राइंग कर रहा है। बता दें, इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और काफी व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'pragati_yadav_09_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article