Viral Video: हॉलीवुड की 'फास्ट एंड फ्यूरियस' हो या बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की फिल्में, उड़ती हुई गाड़ियां देखना किसे पसंद नहीं है? लेकिन, क्या हो जब कोई यही काम अपनी करोड़ों की स्पोर्ट्स कार की जगह 'ई-रिक्शा' से करने की ठान ले? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, अजीबोगरीब स्टंट (Stunt Video) करने के चक्कर में एक रिक्शे वाले के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
स्टंट के चक्कर में हुआ खेल
वीडियो देखकर हैरानी भी हो रही होगी और ठहाके भी लगा रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को queen_memehub नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने ई-रिक्शा को केटीएम समझ लिया था। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि रोहित शेट्टी अगली फिल्म के लिए इन्हें ही साइन करेंगे, बस बजट का इंतजार है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
