वायरल न्यूज़

OMG: ई-रिक्शा को बना दिया ट्रैक्टर, ऐसा बस इंडिया में ही संभव है, ये वायरल वीडियो देख आपको भी हो जाएगा यकीन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ई-रिक्शा को ट्रैक्टर जैसा लुक दे दिया। उसने रिक्शा के टायर बदलकर पीछे ट्रैक्टर वाले और आगे कार का टायर लगवा दिया। यह देसी जुगाड़ देखकर लोग हैरान हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

वायरल वीडियो देख आपको भी हो जाएगा यकीन (X/@yadav_sunil01)

हमारे देश में कलाकारों की कमी नहीं है। देसी जुगाड़ लगाने वाले तो भरे पड़े हैं। इनकी कलाकारी हमें सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह से देखने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ जुगाड़ वाली वीडियो पोस्ट ना करते हों। आप भी तो अक्सर इस टाइप की वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही होंगे। इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में क्या कुछ है हम आपको विस्तार से बताते हैं।

ई-रिक्शा को बनाया ट्रैक्टर

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि शख्स कच्ची सड़क पर ई-रिक्शा को चलाता हुआ दिखाई दे रहा है मगर वो ई-रिक्शा अपने असली स्वरूप में नहीं है। मतलब जैसे रीयल रिक्शा में टायर लगे होते हैं। इसमें वैसा नहीं है। बल्कि शख्स ने उसमें ऐसा बदलाव कर रखा है। यही बदलाव है जो वीडियो को वायरल कर रहा है और इंटरनेट पर हर किसी यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दिखता है कि उसने पीछे वाले टायर को बदलवाकर ट्रैक्टर वाले टायर लगवा दिए हैं और वहीं आगे भी किसी कार का टायर लगवा दिया है। अब इस तरह बदलाव करवाकर वो उसे चला रहा है जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @yadav_sunil01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा बस इंडिया में ही संभव है। ये जुगाड़ भारत वाले ही सोच सकते हैं।' इस वीडियो को अब तक करीब 2 हजार लोगों ने देखा है। वहीं पर बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए हैं। पहले ने लिखा: "बैटरी निकालकर इसे तो ट्रैक्टर बना दिया क्या यह काम करेगा", दूसरे ने लिखा: "इसी को बोलते हैं टेक्नोलॉजिया", तीसरे ने लिखा: भारत जुगाड़ो का देश है जो जुगाड़ कहीं नहीं हो सकता वो सिर्फ भारत में संभव है" चौथे ने लिखा: "ई-रिक्शा को ट्रैक्टर लुक दे दिया वह, सच में भारत में ही ऐसे क्रिएटिविटी क्या जा सकता है।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article